पंचायत चुनाव न कराए जाने के विरोध में निकाली मोटरसाईकिल रैली
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI जन चेतना रैली के लिए अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के कार्यकर्ता रविवार को सुबह से रोजा जलालपुर में एकत्र हो गए थे। करीब दस बजे जन चेतना रैली रवाना हुई। कार्यकर्ता जिले में पंचायत चुनाव कराने की मांग करते हुए गांव से गुजरे। रैली सादुल्लापुर, वैदपुरा, सैनी, सुनपुरा, खेड़ी, खोदना कलां, श्योराजपुर, तिलपता होते हुए परीचौक पहुंची। इस दौरान खेड़ी, तिलपता, श्योराजपुर में पंचायत भी हुई। इस मौके पर अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष र¨वद्र भाटी ने कहा कि पंचायत चुनाव पर रोक लगाकर लोगों को संवैधानिक हक से वंचित कर दिया गया है। औद्योगिक टाउनशिप घोषित होने के बावजूद जिले में कोई बड़ा कारखाना नहीं लगा है। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पंचायत चुनाव न होने से ग्रामीण अपनी मांग को भी मजबूती से नहीं उठा सकेंगे। जतनसिंह भाटी ने कहा कि टाउन शिप क्षेत्र में आ रहे गांवों का अभी भी मूल स्वरूप बरकरार है। प्रधिकरण के बोर्ड में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कोई दखल नहीं है। इससे क्षेत्र के लोग अपनी आवाज मजबूती से नहीं उठा पाएंगे। इसे लेकर परीचौक पर भी सभा की गई। इसके बाद एसडीएस सदर सुभाष यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम की धारा 12 ए को रद करने, टाउनशिप के लिए पूर्व में घोषित अधिसूचना को दर करने, तीनों प्राधिकरण के बोर्ड का पुर्नगठन कर कैंटोनमेंट बोर्ड की तर्ज पर गठित करने के अलावा अधिसूचित क्षेत्र से बाहर के गांवों में पंचायत चुनाव कराने की मांग की है। इस मौके पर प्रदीप भाटी, आलोक नागर, सुनील प्रधान, संजय भाटी, ओमवीर नागर, जित्ते, अनिल टाइगर, विकास नागर, राजू भाटी, अमित पहलवान आदि मौजूद थे
Comments are closed.