सीएम ने मृतक और घायल पत्रकार को दी आर्थिक मदद.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले के दो पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इसमें दनकौर निवासी मृतक पत्रकार चंद्रमणि तिवारी और सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्रकार ओमपाल शर्मा शामिल हैं। दोनों के परिजनों को जल्द ही आर्थिक मदद का चेक सौंपे जाएगे।
डीएम एनपी सिंह ने बताया कि दनकौर निवासी पत्रकार चंद्रमणि तिवारी की करीब एक साल पहले गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिजनों की आर्थिक हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद की मांग की गई थी। सीएम ने चंद्रमणि तिवारी को के परिजनों को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किए हैं। वहीं, नोएडा में एक न्यूज पेपर में जाॅब करने वाले फोटोग्राफर ओमपाल शर्मा बीते सप्ताह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां हालत काफी गंभीर बनी हुई है। ओमपाल शर्मा के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने राहत कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

Comments are closed.