ग्रामीण बच्चों को शिक्षित करें -डीएम।
जिलाधिकारी एन पी सिंह ने बुधवार को दादरी ब्लाक के ग्राम आमका मे सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा से ही परिवार एवं समाज का विकास होता है। ग्रामीण अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष घ्यान दे ताकि येे बच्चे बडे होकर परिवार एव देश का विकास कर सके। इस दौरान गाॅव में 8 बच्चें अतिकुपोषण श्रेणी के पाये गये। जिलाधिकारी ने उनके शारीरिक विकास को तेजी से बढाने के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी ओर आॅगनवाड़ी को निर्देष दिये ओर कहा कि जनपद में जितने भी कुपोषित बच्चे है उन पर योजना बनाकर कार्य किया जाये ताकि जनपद के सभी बच्चो को पुष्ट बनाया जा सके।
सरकार द्वारा ग्रामीण विकास से जुड़ी जो भी जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है उनमें सभी ग्रामीण सहयोग दे ताकि उनके गाॅव का और अधिक विकास सम्भव हो सकें।जिलाधिकारी को गाॅव में 4 हैड पम्प खराब मिले जिनको ठीक कराने के निर्देष दिये।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, एसडीएम दादरी आरके सिंह, सीएमओ डा आर के गर्ग मौजूद रहे।
Comments are closed.