शैक्षिक प्रमाण पत्र पाकर खुश हुए बच्चे
आज निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के जी. आर. पी. थाने मे दिल्ली पुलिस जी आर पी हजरत निजामुद्दीन व सामाजिक संस्था चेतना और आई पार्टनर के सहयोग से “शैक्षिक प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम” आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मिलिन्द डूम्बेरे उपायुक्त पुलिस रेलवे, दिल्ली पुलिस व विशेष किशोर पुलिस इकाई की आफिसर सरिता जी, वरिष्ठ स्टेशन मैनेजर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन श्री आनंद प्रकाश व कालका जी बाल कल्याण समिति के सदस्य थे इस कार्यक्रम मे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सम्बन्धित लगभग 45 बच्चो ने भाग लिया ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो को प्रोत्साहित कर आगे बढकर पढाई करने के लिए प्रेरित करना था । ज्ञात हो कि थाना निजामुद्दीन रेलवे दिल्ली पुलिस के खोज कार्यक्रम के तहत 14 नवम्बर 2014 को बाल दिवस के अवसर पर इस केन्द्र की श्री मुकेश मीणा जी संयुक्त पुलिस आयुक्त नई दिल्ली रेंज के द्वारा शुरूआत की गई थी । इस कायर्क्रम के संचालन मे जी आर पी हजरत निजामुद्दीन रेलवे पुलिस कर्मियो ने थानाध्यक्ष श्री सुनिल चौहान जी के नेत्ृत्व मे विशेष योगदान किया । इस अनूठे कार्यक्रम के तहत स्टेशन पर आने जाने वाले 20 से 25बच्चे रोजाना जी आर पी हजरत निजामुद्दीन रेलवे परिसर मे चेतना संस्था के सहयोग से ओपन बेसिक एज्यूकेशन के तहत पढने के लिए आते हैं और जी आर पी हजरत निजामुद्दीन रेलवे पुलिस इन बच्चो की पढाई के लिए समय–समय पर उचित सुविधायें प्रदान करवा रही है ।
इस कार्यक्रम के तहत बच्चो द्वारा नाटक, गाना,डांस व अन्य विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन भी किया गया । इन कार्यक्रमो के द्वारा बच्चो ने सभा मे बैठे हुये सभी दर्शक गणो व अतिथियो के समक्ष अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया ।
मुख्य अतिथि श्री मिलिन्द डूम्बेरे उपायुक्त पुलिस रेलवे, दिल्ली पुलिस ने बतलाया दिल्ली पुलिस पूर्णरूप से बच्चो की सुरक्षा के लिए संवेदनशील है और पुलिस विभाग द्वारा इन बच्चो के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी चलाये जा रहे है । इस प्रकार के प्रयासो से हम इन बच्चो को देश का एक अच्छा नागरिक बनाना चाहते हैं ।
इस कार्यक्रम के दौरान 16 साल का राजा(परिवर्तित नाम) जो कि जी आर पी हजरत निजामुद्दीन रेलवे मे चलाई जा रही शैक्षिक कक्षा मे पढने आता है ने बतलाया कि मुझे पहले पढना बिल्कुल भी अच्छा नही लगता था और पुलिस से भी डर लगता था परन्तु अब मै बहुत खुश हूं कि आज मुझे पुलिस विभाग बङे अफसरो के हाथो से यह प्रमाण पत्र मिला है । अब मै खूब मन लगाकर पढाई करूंगा ।
चेतना संस्था के निर्देशक श्री संजय गुप्ता जी ने बतलाया कि पुलिस व बच्चो के बीच का सम्बन्ध बहुत ही मैत्रीपूर्ण हैं व जी आर पी हजरत निजामुद्दीन रेलवे मे बच्चो केलिए आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप मे एक अनूठा मॉडल है । विशेष किशोर पुलिस इकाई की आफिसर सरिता जी ने भी इस कार्यक्रम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें इन बच्चों का हौसला बढाना चाहिए ताकि वे एक अपने नये मुकाम पर पहूंच सके।
बाल कल्याण समिति की सदस्य Ms. अल्का जी ने भी आयोजित कार्यक्रम की तारीफ करते हुए बच्चो को आगे पढाई करने लिए प्रेरित किया ।
(मिलिन्द डूम्बेरे)
उपायुक्त पुलिस रेलवे,
दिल्ली पुलिस

Comments are closed.