ध्रुव और सुनील गलगोटिया ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

गलगोटिया विश्विद्यालय के कुलपति सुनील गलगोटिया और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे बदलावों और छात्रों की जरूरतों पर चर्चा हुई। मुलाकात में सीएम ने कहा कि ऐसे प्रयास किए जाएं, जिनसे छात्र नौकरी ढूंढने की बजाय नौकरी देने वाले बनें।
सुनील गलगोटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र के विकास को लेकर बड़े स्तर पर काम कर रहे हैं। खास तौर से बालिका शिक्षा और सुरक्षा उनके एजेंडे में सबसे ऊपर हैं। इसी कारण राज्य में 100 नए बालिका कॉलेज बनाने का निर्णय सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को उद्यमिता की और बढ़ाएं। युवा नौकरी तलाशते नहीं घूमें। अपने आइडिया को मूर्त रूप देकर दूसरों को नौकरी दें। सरकार का फोकस आधारभूत ढांचे के विकास पर है। सीएम ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का बड़ा फायदा होगा। बहुत सारे ऐसे लाभ हैं, जिनका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। किसानों के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आई है। हर जिले में 100 एकड़ क्षेत्रफल में मंडी का निर्माण करवाया जा रहा है।सुनील गलगोटिया ने कहा ‘हमने उन्हें गलगोटिया शिक्षण समूह की ओर किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। जिस पर सीएम ने खुशी जाहिर की।’

Comments are closed.