“कृषि विकास शिल्प केन्द्र”नामक संस्था ने उपलब्ध सुविधाओ के बारे में बताया
दिल्ली।दिल्ली के प्रेस क्लब में कृषि विकास शिल्प केन्द्र नामक संस्था ने बुद्धवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें संस्था के संस्थापक अबदुल लतिफ ने उपलब्ध सुविधाओ के बारे में बताया।”कृषि विकास शिल्प केन्द्र” एक ऐसी संस्था है जो करीब 35 वर्षों से लगातार पश्चिम बंगाल के ग्रामीण क्षेत्रों मे किसानों के हितों के लिए काम करती है।वही खेतिहर भूमि की मिट्टी की जॉच करके उसको उपजाऊ बनाये रखने के लिए किसानों को उच्च स्तरीय बीजों ,उर्वरकों को मुहैया कराने में लगातार सहायता कर रहा है।यह संस्था ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक चेतना जगाने में,प्राथमिक शिक्षा,बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित करना,आदिवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना,पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को जन जन तक पहुचाना,प्रौढ़ शिक्षा को बढ़ाना जैसे कार्य मे लगी रहती है।इस संस्था मे करीब 6,500 युवा लड़के व लड़कियो जुड़ी हुये है।इससे प्रभावित होकर केन्द्र सरकार ने इस संस्था को अपने 20 सूत्रीय कार्यक्रम में जगह दी है।

Comments are closed.