#T20 WORLD CUP #CRICKET COMPLETE MATCH SCHEDULE
मुंबई। टी-20 विश्वकप क्रिकेट 11 मार्च 2016 से शुरू होगा। इस विश्वकप का आयोजन भारत में किया जाएगा और इसका पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान इस बार एक ही ग्रुप में हैं और दोनों टीमों के बीच 19 मार्च को धर्मशाला में मुकाबला होगा। फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन खेला जाएगा। मुंबई में वर्ल्ड कप टी-20 की ट्रॉफी भी लॉन्च की गई। इस मौके पर भारत के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन मौजूद थे।
किस ग्रुप में हैं कौन-कौन से देश
इस बार ग्रुप 1 में श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड को रखा गया है। जबकि ग्रुप 2 में मेजबान भारत समेत पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें हैं।
वर्ल्ड कप की अहम बातें
इस बार वर्ल्ड कप टी -20 के सेमीफाइनल मुकाबले दिल्ली और मुंबई में खेले जाएंगे जबकि फाइनल मुकाबला ईडन गार्डन पर खेला जाएगा। विजेता टीम को 56 लाख डॉलर की ईनामी राशि मिलेगी। इस बार 2014 के मुकाबले इस राशि में 86 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। भारत का पहला मैच 15 मार्च को नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ जबकि दूसरा मैच धर्मशाला में 19 मार्च को खेला जाएगा।
टी-20 विश्वकप क्रिकेट 2016 का पूरा कार्यक्रम
मंगलवार, 8 मार्च
नागपुर – जिम्बाब्वे vs हांग कांग, स्कॉटलैंड vs अफगानिस्तान
बुधवार, 9 मार्च
धर्मशाला – बांग्लादेश vs नीदरलैंड्स, आयरलैंड vs ओमान
गुरुवार, 10 मार्च
नागपुर – स्कॉटलैंड vs जिम्बाब्वे, हांग कांग vs अफगानिस्तान
शुक्रवार, 11 मार्च
धर्मशाला – नीदरलैंड्स vs ओमान, बांग्लादेश vs आयरलैंड
शनिवार, 12 मार्च
नागपुर – जिम्बाब्वे vs अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड vs हांग कांग
रविवार, 13 मार्च
धर्मशाला – नीदरलैंड्स vs आयरलैंड, बांग्लादेश vs ओमान
मंगलवार, 15 मार्च
नागपुर – न्यूजीलैंड vs भारत
बुधवार, 16 मार्च
मुंबई – वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड
कोलकाता – पाकिस्तान vs क्वालीफायर ए
गुरुवार, 17 मार्च
कोलकाता – श्रीलंका vs क्वालीफायर बी
शुक्रवार, 18 मार्च
धर्मशाला – ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड
मुंबई – दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड
शनिवार, 19 मार्च
धर्मशाला – भारत vs पाकिस्तान
रविवार, 20 मार्च
मुंबई – दक्षिण अफ्रीका vs क्वालीफायर बी
बेंगलुरु – श्रीलंका vs वेस्टइंडीज
सोमवार, 21 मार्च
बेंगलुरु – ऑस्ट्रेलिया vs क्वालीफायर ए
मंगलवार, 22 मार्च
मोहाली – न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान
बुधवार, 23 मार्च
नई दिल्ली – इंग्लैंड vs क्वालीफायर बी
बेंगलुरु – भारत vs क्वालीफायर ए
शुक्रवार, 25 मार्च
मोहाली – पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया
नागपुर – दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज
शनिवार, 26 मार्च
कोलकाता – न्यूजीलैंड vs क्वालीफायर ए
नई दिल्ली – इंग्लैंड vs श्रीलंका
रविवार, 27 मार्च
मोहाली – भारत vs ऑस्ट्रेलिया
नागपुर – वेस्टइंडीज vs क्वालीफायर बी
सोमवार, 28 मार्च
नई दिल्ली – दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका
पहला सेमी फाइनल
बुधवार, 30 मार्च – नई दिल्ली
दूसरा सेमी फाइनल
गुरुवार, 31 मार्च – मुंबई
फाइनल
रविवार, 3 अप्रैल – कोलका
Comments are closed.