फादर एग्नेल स्कूल में दो दिवसीय क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI   2

3

4

 फादर एग्नेल स्कूल में दो दिवसीय क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन किया गया। जिसमे क्रिसमस कार्निवाल का मुख्य उददेश्य आपस में खुशियों को बाँटना था। कार्निवाल में कई विद्यालयों को एक्रत्रित किया गया और , अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें ड्रैस डिज़ाइन, डांस ड्रामा, कैरल, क्रिसमस ट्री डेकोरेशन आदि थे।सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय में मेले का भी आयोजन किया गया था अनेक फ़ूड स्टॉल्स तथा गेम्स स्टॉल्स का भी प्रबंध किया गया था। सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावको ने सुनहरी व गुनगुनी धूप में मेले का पूर्ण आनंद लिया। कुछ स्टॉल्स बालभवन के बच्चों द्वारा भी लगाए गए जिसमे उनकी रचनात्मक कुशलता साफ़ झलक रही थी। उससे प्राप्त अतिरिक्त धनराशि बालभवन के बच्चों की सुख सुविधा में लगाई जायेगी। चेन्नई बाढ़ पीड़ितों के सेवार्थ हेतु अभिभावको ने धनराशी व सामान देकर इंसानियत का धर्म निभाया। विद्यालय के मैनेजर फादर बेंटो व प्रधानाचार्या सिस्टर शमिता ने सभी को खुश रहने व दूसरों को ख़ुशी देने का सन्देश दिया और सभी का आभार प्रकट किया।

Comments are closed.