सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के ईटा सेक्टर में 35 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नॉएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के ईटा सेक्टर में कल शाम 4 बजे एक मजदूर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसके गले में  धारदार हथियार से गला रेट कर हत्या कर दी थी। मृतक के  शव को उसके मकान से कुछ दूरी पर फेंक कर आरोपी वहां फरार हो गए। बीती  रात करीब पौने नौ बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि मृतक की पहचान महोबा निवासी बिहारीलाल उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। वह ईटा सेक्टर के सी ब्लाक में रहता था। उसका परिवार कुछ दिन पूर्व ही गांव गया है। इस समय वह यहां अकेला रह रहा था। युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। हालांकि हमलावर के बारे में अभी तक कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले हैं। आशंका है कि शराब के नशे में हुए विवाद के बाद मजदूर की हत्या की गई है। शव को छिपाने के इरादे से एक बंद पड़े मकान के समीप फेंक कर आरोपी यहां से फरार हो गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed.