नॉएडा मारवाह स्टूडियो में आयोजित 5वें अंतराष्ट्रीय सूफी समारोह में सूफी निजामी बद्रर्स ने आयोजन किया गया

NOIDA ROHIT SHARMA

ख्वाज़ा मेरे ख्वाज़ा, भर दे झोली मेरी या मोहम्मद, कुन फाया कुन फाया, हो लाल मेरी पत जैसे सूफी कलाम को सुनकर कौन ऐसा शक्स है जो झूमने पर मजबूर नहीं होता। सूफी का मतलब सीधे उस खुदा से मिलन है जो किसी भी रूप में हो सकता है सूफी प्रतीक है शान्ति का जो हमारे दिलोदिमाग को सूकून देता है और यह सूकून दिया मारवाह स्टूडियो में आयोजित 5वें अंतराष्ट्रीय सूफी समारोह में सूफी निजामी बद्रर्स ने। इस कार्यक्रम में षिरकत करने पंहुचे भारत में पाकिस्तान दूतावास के राजदूत अब्दुल बसित, पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण, सूफी समारोह की निदेषिका गुलषां बेगम, लेखक फारूख शेख, यूएस के राजनीतिक अधिकारी ईवान बोएकेल्हेइड, पाकिस्तान दूतावास के प्रेस अटेची मंजूर अली व हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिष्ती के परिवार से जुड़े दीवान साहब। 
इस अवसर पर मारवाह स्टूडियो के निदेषक संदीप मारवाह ने सभी अतिथियों का गर्मजोषी से स्वागत करते हुए कहा कि मुझे बहुत खुषी है कि इस तरह के आयोजन करने से बहुत वक्त से चले आ रहे दिलों के गुबार शांत हो जाते है और कुछ वक्त के लिए ही सही हम सब कुछ भूल कर ईष्वर में लीन हो जाते हैं। यूएस राजनीतिक अधिकारी ईवान बोएकेल्हेइड ने कहा मैं कई प्रोगाम में जा चुका हूं लेकिन इस तरह का कार्यक्रम देखकर मुझे बहुत खुषी हुई। गुलषां बेगम ने कहा कि सूफी संत अपनी बात को सीधे न समझाकर अपने गीतों गजलों द्वारा दूसरों तक पंहुचाते थे और यही कोषिष हमारी है कि सूफी कलामों को सुनकर आप सब भाईचारे को बढ़ावा दे और देष में अमन शांति कायम रहे। राजदूत अब्दुल बसित ने कहा कि खुदा नमाज रोजे़ न रखने वालों को माफ कर सकता है क्योंकि वह सिर्फ अल्लाह और उस बंदे की आपस की बात है लेकिन खुदा उन लोगों को माफ नहीं करता जो आपस से नाइत्तेफाकी रखते है या अपने देष से प्रेम नहीं करते।पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण ने कहा आज दुनिया में जितनी नफरत फैल रही है उसे जरूरत है आध्यात्म व सूफीज्म की क्योंकि यह आपस में जोड़ना सिखाती है तोड़ना नहीं। दीवान साहब ने कहा किसी भी धर्म के पैगम्बर ने नफरत नहीं फैलायी उन्होने हमेषा प्रेम को ही बढ़ावा दिया है। इस अवसर पर फरखन्दा खान फिदा की सूफीज्म पर आधारित पेटिंग प्रदर्षनी का भी आयोजन किया गया।  
DSC_0108
DSC_0155
DSC_0232
DSC_0290
DSC_0292

Comments are closed.