चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट दुवारा सरकारी स्कूल में बच्चों को डेस्क टेबल व कंम्बल बांटे गये

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा। श्रीनारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास, चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट, लाॅयन्स क्लब नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आज हरौला सेक्टर-5 के आदर्श सरकारी स्कूल में बच्चों को कम्बल, डेस्क टेबल व भोजन का वितरण किया गया। लाॅयन्स क्लब नोएडा, श्रीनारायण सभा ट्रस्ट, चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष लाॅयन राजन श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी स्कूल के बच्चे बिला डेस्क टेबल के जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर थे। इन बच्चों के बैठने के लिए 300 डेस्क टेबल, 1200 कम्बल के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 6 सरकारी स्कूलों में डेस्क टेबल का वितरण किया जा चुका है। संस्था ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा देने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर लाॅयन संजीव कुमार, लाॅयन आरएन श्रीवास्तव, लाॅयन ओपी बिष्ट, लाॅयन अनुराग गोयल, लाॅयन उमेश कुमार, लाॅयन अशोक सचदेवा, लाॅयन संजीव माथूर, लाॅयन पीसी शर्मा, लाॅयन पीके गुप्ता, लाॅयन अशोक श्रीवास्तव, लाॅयन एके साहनी, लाॅयन आरके गुप्ता एवं श्रीमति ज्योति सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

IMG_9546

IMG_9561

IMG_9564

IMG_9567

IMG_9561

IMG_9564

IMG_9567

Comments are closed.