अगर गैस एजेंसी में जमा नहीं किया आधार कार् ड, तो 31 दिसंबर से बंद होगी सब्सिडी.
जिले में कुकिंग गैस पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए अब आधार कार्ड जरूरी होगा. अगर आधार कार्ड नहीं है, तो 31 दिसम्बर के बाद बगैर आधारकार्ड वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.
पेट्रोलियम मंत्रालय जारी निर्देशों के अनुसार, सभी गैस ग्राहकों को अपने उपभोक्ता नंबर से आधार कार्ड लिंक कराना होगा. इसके लिए सभी नागरिक अपना आधार कार्ड बनवाएं. इसके लिए जिला प्रशासन अभियान चलाकर सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में लगातार कार्ड बनाने का कार्य रहा है.
प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों में आधार कार्ड मुफ्त बनाए जा रहे हैं. जिनमें सभी नागरिक अपना आधार पंजीयन करा सकते हैं.
31 दिसंबर अंतिम तिथि जिले के जिन गैस उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी को आधार कार्ड की फोटो प्रति नहीं दी और राशनकार्ड पर गैस एजेंसी की सील नहीं लगवाई हैं, उनकी सब्सिडी 31 दिसंबर तक बंद कर दी जाएगी.
राजेश पाटीदार
Comments are closed.