दिल्ली से नॉएडा के सेक्टर 20 में रहने वाले एक व्यक्ति का शव उसके घर से बरामद हुआ है

NOIDA ROHIT SHARMA

दिल्ली से नॉएडा के सेक्टर 20 में रहने वाले एक व्यक्ति का शव उसके घर से बरामद हुआ है पड़ोसियों की सुचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दीया है। पुलिस को शुरआती जाँच में इसे अधिक शराब पीने से हुई मौत का मामला  मान रही है क्योकि मौके से बड़ी तादाद में शराब की बोतले बरामद  हुई है। मौत की असली वज़ह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा। नोएडा के सेक्टर 20 स्थित इसी मकान से 40 साल के फ्रेंकलिन मैथूस की लाश सोफे पर पड़ी मिली है पड़ोसियों की सुचना पर पहुची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दीया है पड़ोसियों का कहना है की फ्रेंकलिन ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली अपनी पत्नी से तलाक़ के बाद नोएडा के इसी मकान में रह रहा था और शराब में डूबा रहता था। आज जब वह घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ और घर में झाँका तो उसका शव सोफे पर पड़ा हुआ था। वही इस घटना की जानकारी उसकी अमेरिका में रहनेवाली माँ को दे दी गई है।

 

 

 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=D55MHM_bKOk&w=420&h=315]

Comments are closed.