मेट्रो के पिलर पर यू गार्डर रख कर मेट्रो के कार्य का हुआ शुभारम्भ , नॉएडा ग्रेटर नॉएडा के चेयरमैन रमा रमन व एमडी मेट्रो मंगू सिंह ने किया उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा में मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के एमडी मंगू सिंह और नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण ने मेट्रो के 27 मीटर लंबे यू शेप गार्डर की लांचिंग कर दी है । ग्रेटर नोएडा के विप्रो चौक के पास बनाए जा रहे मेट्रो के आखिरी स्टेशन पर यू गार्डर को क्रेन से उठाकर दोनों तरफ के पिलर पर रख कर उद्घाटन किया । मेट्रो रेल परियोजना का ग्रेटर नोएडा में कल पहला गार्डर रखा गया था । पूर्व निर्धारित समय के तहत पहला गार्डर फरवरी 2016 में रखा जाना था, लेकिन इसकी लॉन्चिंग डेढ़ माह पहले हो गई। इससे शहर में निर्धारित समय से पहले मेट्रो के आने की संभावना बढ़ गई है। लंबे समय बाद अब धरातल पर भी मेट्रो का काम दिखने लगा है।नोएडा, ग्रेटर नोएडा के बीच 29.7 किमी लंबे मेट्रो ट्रैक का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। प्राधिकरण ने दिसंबर 2017 तक इस ट्रैक पर मेट्रो के संचालन का लक्ष्य रखा है। कई स्थानों पर एक साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। कई स्थानों पर पिलर खड़े कर दिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क दो, परी चौक, अल्फा एक, अल्फा दो, डेल्टा एक व विप्रो चौक के पास मेट्रो का स्टेशन बनना है। हालांकि, बाद में मेट्रो को पाली-पल्ला रेलवे स्टेशन तक ले जाया जाएगा। फिलहाल विप्रो चौक तक ही मेट्रो जाएगी। आखिरी स्टेशन के पास पिलर खड़े कर दिए गए हैं।



Comments are closed.