रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने तुगलपुर के प्राइमरी स्कुल के बच्चों को जुते वितरित किये ।
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI आज रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने प्राइमरी स्कूल तुगलपुर में पढ़ रहे छात्र व छात्राओ को जूते वितरण किये जुते पहनकर छात्र व् छात्रा काफी खुश हुए रोटरी क्लब के मिडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया रोटरी क्लब गरीब व असहाय लोगो की मदत के लिये हमेशा तैयार रहता है । रोटरी क्लब गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाने में पूरी सहायता कर रहा है और हर वो साधन सामग्री सरकारी स्कुलो को प्रदान करने की पुरी कोशिश रोटरी क्लब कर रहा है जिससे गरीब परिवार के बच्चों को 100% साक्षर किया जाये इससे पहले भी रोटरी क्लब सूरजपुर के सरकारी स्कुल में 10 कंप्यूटर की लैब बनवा चूका है और ईटा 1 सैक्टर में निशुल्क रोटरी आदर्श स्कुल रोटरी क्लब चला रहा है ।इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश सिंघल सौरव बंसल प्रीति अग्रवाल मोनू गुप्ता विनोद कसाना सी पि बागला धीरज सैरावत मुकुल गोयल विनय गुप्ता आदि रोटेरियन ने सहयोग किया ।
Comments are closed.