21 वी सीनियर महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन शारदा विश्वविद्यालय में 22 दिसम्बर से

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI   KHEL21 वी सीनियर महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन शारदा विश्वविद्यालय में । इस प्रतियोगिता में देश के आठ प्रदेशों की टीमें भाग  लेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 27 दिसंबर को होगा। महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव खेल-कूद एवं युवा कल्याण विभाग व उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की अध्यक्ष डा. अनीता भटनागर और सांसद व पूर्व मंत्री डा. संजय सिंह करेंगे। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष वाजिद अली ने प्रेसवार्ता में  बताया कि जिले में प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और फुटबाल खेल का विकास होगा। उन्होंने कहा कि फुटबाल में अच्छी प्रतिभाएं हैं। लेकिन अच्छी सुविधाएं नहीं मिलने से प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। यही कारण है कि हमारी टीम विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही हैं।इस खेल प्रतियोगिता के लिए फुटबाल टीम का चयन पूर्व में  मिले अंकों के आधार पर किया गया है। देश के चारों जोन से प्रतियोगिता में दो-दो टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली ,हरियाणा ,पंजाब ,चंडीगढ़ ,हिमाचल प्रदेश ,जम्मू-कश्मीर, व्  उत्तराखंड की टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश की टीमें हैं। ग्रुप बी में दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड व हरियाणा की टीम है। प्रतियोगिता में हर दिन दो मुकाबले होंगे।पहला मुकाबला प्रतिदिन सुबह साढ़े ग्यारह बजे से व दूसरा मुकाबला दिन में दो बजे से शुरु होगा। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जम्मू-कश्मीर व चंडीगढ़ के बीच होगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से जिले के तीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अंजू, विशाखा भंडारी व ज्योति नागर शामिल हैं। इस अवसर पर कानपुर फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव अजीतसिंह , जिला फुटबाल संघ के वाजिद अली, अरुण वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।प्रदेश में पहली बार हो रही चैंपियनशिप :सीनियर महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन विगत कई साल से किया जा रहा है। लेकिन यह प्रतियोगिता प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता के आयोजन का सौभाग्य ग्रेटर नोएडा को प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता में पूरे देश की सीनियर महिला फुटबाल खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

Comments are closed.