आईटीबीपी रिवर राॅफ्टिंग अभियान-2015 ‘स्वच्छ गंगा‘ का फ्लैग इन
21 दिसंबर, 2015, नई दिल्ली:-माननीय प्रधानमंत्री के ‘नमामि गंगे’ अभियान से प्रेरित होकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल – आईटीबीपी ने 2 अक्टूबर से 12 दिसंबर, 2015 तक 72 दिवसीय गंगा रिवर राफ्ंिटग अभियान ‘स्वच्छ गंगा‘ का आयोजन किया जो उत्तराखण्ड में भागीरथी एवं अलकनंदा नदियों के संगम देव प्रयाग से प्रारंभ होकर पश्चिम बंगाल के गंगासागर में समाप्त हुआ।
आईटीबीपी मुख्यालय में एक औपचारिक फ्लैग-इन समारोह आयोजित किया गया जिसमें श्री किरेन रिजीजू, माननीय केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री रिजीजू ने रिवर राफ्टिंग अभियान दल के सभी सदस्यों को इस अभियान के सफल आयोजन पर बधाई दी और आईटीबीपी के स्वच्छ गंगा अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में भी बल से इस प्रकार के देशहित से जुडे़ कार्यक्रमों को आयोजित करने का आह्वान किया। इस समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए श्री कृष्ण चैधरी, महानिदेशक ने अपने संबोधन में इस अभियान के महत्व व इसकी उपलब्धियों का जिक्र किया और आईटीबीपी की जन सरोकार से जुड़े कार्याें के प्रति प्रतिबद्धता का वर्णन किया। इस अभियान का उद्देश्य गंगा को प्रदूषण रहित बनाए रखने के लिए आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करना व गंगा की सफाई में योगदान करना था। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ तथा ‘स्वच्छ भारत’ का संदर्भ भी इसके जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल था। इस अभियान को 02 अक्टूबर, 2015 को देव प्रयाग से सुश्री उमा भारती, माननीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री ने रवाना किया था। नदी मार्ग से पांच राज्यों के मुख्य शहरों ऋषिकेश, हरिद्वार, कन्नौज, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, मुगेर, साहिबगंज, बहरामपुर, कोलकाता तथा अन्य कई छोटे कस्बों और गांवांे से होते हुए 2350 किमी की दूरी तय कर 12 दिसंबर, 2015 को गंगा सागर में यह साहसिक अभियान संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान अभियान दल के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों से गंगा जल के नमूने एकत्रित किए तथा उन्हें संबंधित राज्यों के प्रदूषण बोर्ड्स को सौंपा। कई स्थानों पर रूककर गंगा मेें पडे़ कूड़ा-कचरा, पौलीथीन बैग आदि को दल के सदस्यों एवं स्थानीय जनता, स्कूली बच्चों की भागीदारी से एकत्रित कर आगे के निपटान के लिए स्थानीय निगमों को सौंपा गया। कई स्थानों पर स्थानीय स्कूली छात्रों/बच्चों की भागीदारी से पौधारोपण किया गया। विभिन्न स्थानों पर इस अभियान में स्थानीय प्रशासन, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के नेता श्री सुरिन्द्र खत्री, सेनानी व उप नेता श्री तरूण कुमार, उप सेनानी ने गंगा प्रदूषण पर कई स्थानों पर स्कूली बच्चों व जनता के लिए व्याख्यान दिए एवं इस अभियान के आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्मारको आदि की सफाई भी की गई। अभियान द्वारा स्थानीय निकायों को डस्टबिन भी बाँटे गए। राफ्ंिटग एवं प्रशासनिक भूमिका हेतु इस अभियान में कुल 45 सदस्यों ने भाग लिया। पूर्व में आईटीबीपी ने 23 अप्रैल 2012 से 19 जून -2012 तक गौमुख से गंगासागर तक 2560 किमी तक लम्बी दूरी का ‘गंगा पुनर्दर्शन-2012 रफीर्टिंग अभियान‘ सफलतापूर्वक आयोजित किया था। आईटीबीपी पूर्व में सिंधु व ब्रहमपुत्र नदियों में भी राफ्ंटग अभियानों को कुशलतापूर्वक आयोजित कर चुकी है। आईटीबीपी मुलतः पर्वतारोहण के क्षेत्र में दक्ष एक अग्रणी बल है और इसके अधिकांश अधिकारी व कर्मी पर्वतारोहण व स्कीईंग में प्रशिक्षित हैं। आईटीबीपी पर्वतारोहण के क्षेत्र में महारत के लिए पूरे विश्व में जानी जाती है। पर्यावरण संरक्षण हेतु आईटीबीपी ने इस वर्ष 4 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया है। 1962 में इसके स्थापना के बाद यह बल भारत-चीन सीमा की निगरानी के लिए तैनात है। इसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात करने के अलावा विदेश में अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास व वाणिज्य दूतावासों की सुरक्षा तथा कांगो में यू0एन0 मिशन के लिए भी तैनात किया गया है।


Comments are closed.