भारत-पाक सीमा पर मिले 242 खाली कारतूस

जैसलमेर, 22 दिसंबर :भाषा: भारत पाक सीमावर्ती जैसलमेर जिले के रामगढ थाना इलाके में कल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के नजदीक से दो सौ बयालीस खाली कारतूस मिले है।

रामगढ थाना के सहायक उप निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की 79वीं वाहिनी को तीन सौ तीन बोर के खाली कारतूस मिले जिसे बाद में पुलिस को सुपुर्द कर दिये। पुलिस ने कारतूसों की जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार यह कारतूस 1944-45 के बने हुए हैं।

Comments are closed.