गांव में निःशुल्क मोतिया बिन्द आॅपरेशन एवं आॅखों की जांच का विशाल शिविर का आयोजन

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा। आज लाॅयन्स क्लब नोएडा एवं ऊॅं विश्रांति चैरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम मजखेड़ा सालारपुर रोड़ दनकौर के बीज खाद गोदाम में निःशुल्क मोतिया बिन्द आॅपरेशन एवं आॅखों की जांच का विशाल शिविर आयोजित किया गया। लाॅयन्स क्लब नोएडा के अध्यक्ष पीएमजेएफ लाॅयन राजन श्रीवास्तव ने बताया कि आई केयर अस्पताल के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 350 लोगों के आॅखों की जांच की गई। जाॅच में 60 लोगों में मोतिया बिन्द पाई गई। उक्त लोगों का आई केयर अस्पताल ग्रेटर नोएडा में संस्था द्वारा निःशुल्क आॅरपेशन शुरू किया गया हैं जो चालू है। उन्होंने बताया कि आॅखों से संबंधित बीमारियां अधिक होने लगी है। लाॅयन्स क्लब नोएडा आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक है। लोगों के स्वास्थ्य की जांच के निरंतर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज की शिविर आयोजित की गई। इस मौके पर लाॅयन संजीव कुमार, लाॅयन आरएन श्रीवास्तव, लाॅयन ओपी बिष्ट, लाॅयन अनुराग गोयल, लाॅयन उमेश कुमार, लाॅयन अशोक सचदेवा, लाॅयन संजीव माथूर, लाॅयन पीसी शर्मा, लाॅयन पीके गुप्ता, लाॅयन एके साहनी, लाॅयन आरके गुप्ता एवं ऊॅं विश्रांति चैरिटेबल सोसायटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति ज्योति सक्सेना एवं उनकी टीम मौजूद रही। शिविर में मरीजों की जाॅच आई केयर अस्पताल की डाक्टरों की टीम ने किया।

IMG_9896

IMG_9897

Comments are closed.