CONGRESS WORKERS INAUGURATED ROHINI ROAD FORCEFULLY

कोंग्रेस के कार्यर्क्ताओ ने जबरन किया एलीवेटीड रोड का उद्घाटन

बाहरी दिल्ली के रिंग रोड पर मुकरबा चौक से पिरागढ़ी मंगोलपुरी तक करीब आठ किलोमीटर तक एलीवेटीड रोड बनाकर हुआ तैयार … कोंग्रेस सरकार में हुआ था ये ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू … आज अचानक कांग्रेस के पूर्व विधायक देवेन्द्र यादव और साथ में कोग्रेस के हजारो कार्यकर्ता अचानक काम चल रहे इस रोड पर आये और जबरदस्ती उद्घाटन कर दिया … और पूरे एलीवेटीड पर गाडिया और हजारो मोटर साइकिल्स दौड़ाई .. आरोप की AAP सरकार कोंग्रेस के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अपना बताना चाहती है और तैयार के बाद भी लोगो के लिए एलीवेटीड रोड खोला नही जा रहा है तो जबरन खोल दिया और रिबन काटकर उद्घाटन भी किया …

ये देखिये हजारो लोगो की भारी भीड़ जगह है बादली से शुरू होने वाला एलीवेटीड रोड़ .. दरअसल ये एलीवेटीड रोड़ लगभग बनकर तैयार है कुछ मामूली काम फाइनल होना बाकी है ..लेकिन कोंग्रेस का कहना है दिल्ली के CM साहब बीजी और इसलिए उद्घाटन नही हो पा रहा और लोग परेशान है .. साथ ही ये कोंग्रेस अपना ड्रीम प्रोटेक्ट बता रही है .. कोंग्रेस की उस वक्त की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने ये प्रोजेक्ट शुरू किया था अब इसका श्रेय आम आदमी पार्टी न ने ले जाए इसलिए कोंग्रेस के स्थानीय नेता हजारो कार्यकर्ताओ के साथ आये और रिबन काटकर जबरन उद्घाटन ही नही किया पूरे एलीवेटीड रोड़ पर यात्रा करते हुए मंगोलपुरी तक गये और वापिस भी उसी रोड से आये ..

PWD के अधिकारी और पुलिस ने इन्हें रोकन की काफी मशक्कत की पर भीड़ नही मानी और जबरन घुस गई .. अधिकारियो का कहना था की कम अभी चल रहा है फाइनल नही हुआ है और हादसा हो सकता है इसलिए एलीवेटीड रोड़ पर जाना खतरनाक है …

अब श्रेय लेने की होड़ ऐसी की कोंग्रेस ने जबरन एलीवेटीड रोड़ का उद्घाटन कर दिया और अपने शासन के प्रोजेक्ट को ये श्रेय आम आदमी पार्टी को नही देना चाहते .. इस पर अभी तक आम आदमी पार्टी की कोई प्रतिक्रिया नही आई है आख़िरकार उनका इसपर क्या कहना है लेकिन जाम से जूझ रहे लोगो को इसके शुरू होने का बेसब्री से इन्तजार है …
..
अनिल अत्री दिल्ली …

—

Comments are closed.