लॉयड लॉ कॉलेज में जस्टिस अनिल आर दावे ने प्रथम एन आर माधव मेनन सार्क मूट प्रतियोगिता के राष्ट्रिय राउंड का किया उद्घाटन

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  12

A

आज ग्रेटर नॉएडा के नॉलेज पार्क में स्थित लॉयड लॉ कॉलेज में जस्टिस अनिल आर दावे ने प्रथम एन आर माधव मेनन सार्क मूट प्रतियोगिता के राष्ट्रिय राउंड का किया उद्घाटन ।अपना श्रेष्ठ दे और सफलता की चिंता न करे” इन्ही शब्दों से विधि छात्रों को दिशा देते हुए आदरणीय जस्टिस अनिल आर दावे ने प्रथम एन आर माधव मेनन सार्क मूट प्रतियोगिता के राष्ट्रिय राउंड का उद्घाटन किया जो की सफलता पूर्वक लॉयड लॉ कॉलेज, ग्रेटर नॉएडा में MILAT -मेनों इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीगल एडवोकेसी एंड ट्रेनिंग की सहायता से हुआ .एक अपने निजी अनुभव का स्मरण करते हुए उन्होंने बताया की  एक युवा वकील ने उन्हें आकर्षित किया जो की एन.एल.एस बंगलौर का छात्र था .उन्होंने प्रो .मेनन को बधाई दी भारत में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एल एल बी कोर्स की शुरुआत के लिए और वहां उपस्तिथ विधिक छात्रों को उत्साहित किया.पद्मश्री प्रो एन आर माधव मेनन जो की कार्यक्रम के सम्मानीय अतिथि थे  जिन्होंने विधिक शिक्षा के स्टार को ऊँचा करने पर जोर डाला जो की बार बेंच और शिक्षाविदों की सहायता से ही संभव है .उन्होंने एम सी  सेतलवाड के चौदहवे लॉ कमीशन रिपोर्ट के आधार पर १९५० के विधिक शिक्षा के बारे में कहा की अधिकतर विधिक छात्र समाज में परजीवी की तरह होते हैं.प्रो मेनन ने अब के विधिक छात्रों को पहले के छात्रों से अलग करते हुए कहा की अब के छात्र बौद्धिक कार्यो को लेकर उत्साहित है .वे विश्लेषण ,शांश्लेषण ,जोड़बंदी तथा लेखन को शामिल करते हुए प्रोत्साहित होते हैं. उन्होंने छात्रों को मेहनत पर जोर देने को कहा.उन्होंने पिटर सिल्क रूट का वर्णन करते हुए  इनोवेटिव जुरिसप्रूडेंस के विकास की सम्भावना साउथ ईस्ट एशियन देशो के  वार्तालाप और आवश्यकता पर जोर दिया .सम्पूर्ण देश के सर्वश्रेष्ठ लॉ स्कूल  की ३० टीमों ने इस प्रतियोगिता के नेशनल राउंड में हिस्सा लिया है .मूट कोर्ट की थीम सामाजिक न्याय, बहुचर्चित विषय UID NO  पर है .प्रतियोगिता का मुख्या उद्देश्य युवा वकीलों को अपना भविष्य उभरने को प्रोत्साहन देना है .उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित  कानूनी दिग्गज शामिल थे .

Comments are closed.