ममता बनर्जी का परीचौक पर पुतला फूंका
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI आज हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने परीचौक पर ममता बनर्जी का पुतला फूंका। पूछताछ के दौरान “हिन्दू जागरण मंच के जिलध्यक्ष सतेंद्र राघव ने बताया कि रविवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक संप्रदाय की भीड़ ने हिन्दू बस्ती में धावा बोलकर मारपीट की आगजनी, लूटपाट की। इतनी बड़ी घटना हो जाने पर भी पश्चिम बंगाल की सरकार आँख और कान पर पट्टी बाँध कर सोती रही। बनर्जी के तुष्टिकरण का ही नतीजा है। मंच के जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी ने कहा हिन्दू जागरण मंच उक्त घटना की घोर भर्त्सना करते हुए पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करता है। प्रदर्शन में सतेंद्र राघव, देवेश चौधरी, नीरज अग्रवाल, सतवीर नागर, यश नागर, दर्शन लाल भरद्वाज आदि लोग मौजूद थे।
Comments are closed.