नवीन भाटी फिर से बने आरडब्ल्यूएके अध्यक्ष
आज ग्रेटर नॉएडा के सैक्टर अल्फ़ा 2 में हुए चुनाव में नवीन भाटी फिर से बने आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष चुनाव अधिकारी सतीश भाटी ने बताया कि अल्फा-2 सेक्टर में दो पैनल के बीच चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए नवीन भाटी को 451 वोट मिले जबकि अमित नागर को 393 वोट मिले। इस पद के लिए सेक्टर की 871 वोटों में से 852 वोट डाली गई। 19 वोट कैंसल की गई। महासचिव पद के लिए भारती रावत को 491 वोट मिली उसके सामने मैदान में उतरी रेनू गोयल को 351 वोट मिली। इनके लिए सेक्टर के 871 वोटों में से 842 वोट डाली गई। जिसमें 29 वोट चुनाव अधिकारियों ने कई कमिया पाए जाने पर कैंसल कर दी। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए धमेन्द्र वर्मा को 450 वोट मिले और उनके सामने मैदान में उतरे सतेन्द्र सिंह तोमर को 395 वोट मिली। इन पद के लिए 871 वोटों में से 845 वोट मिले। इसमें 26 वोट कैंसल किए गए
Comments are closed.