दो दिवसीय बीजेपी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  ग्रेटर नोएडा के वाईएमसीए कॉम्प्लेक्स में सोमवार से दो दिवसीय बीजेपी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी।जिसका उद्घाटन बीजेपी केे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।जिसमे सूखा ,बाढ़ से प्रभावित किसानों की तमाम समस्याओें पर चर्चा होेगी। बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बैठक 11 जनवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगी और 12 जनवरी कोे समापन । अमित शाह किसान मोर्चा संगठन की संरचना की स्थिति और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे। इस दौरान भारत सरकार बीजेपी शासित राज्य सरकारों की कृषि क्षेत्र में उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही देश में सूखा एवं बाढ़ प्रभावित किसानों को केंद्र सरकार की ओर सेे दी जाने वाली मदद का उन तक न पहुंचना, इस विषय पर भी चर्चा की जाएगी।

Comments are closed.