‘गोपाल झंवर’, एवं ‘पूर्वा चांडक’ बने ‘मारवाड़ी आइडल’.
कल देर रात दिल्ली में चले ‘अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच’ के “संगीत एवं नृत्य के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम” में नोएडा शाखा के ‘गोपाल झंवर’ को उत्तम गायकी के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ नृत्य के लिए नॉएडा शाखा की ‘पूर्वा चांडक’ को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा सम्पूर्ण दिल्ली प्रान्त के सबसे कम उम्र के सहयोगकर्ता ‘लक्ष्य चांडक’ को विशेष पुरस्कार देकर उसका मनोबल बढ़ाया गया।
इस कार्यक्रम में देश भर से आये अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की 728 शाखाओं से अनेकों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
नोएडा शाखा को दान पात्र योजना में विशेष योगदान के लिए तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
दानपात्र योजना की अभूतपूर्व सफलता के लिए ‘सुजीत सोनी’ और नोएडा शाखा के ‘विकास अग्रवाल’ का विशेष आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर देश के लगभग हर कोने से लोग आये हुए थे।

Comments are closed.