AISA Student protest at jantar mantar delhi “Against the suicide of a Dalit Scholar in Hyderabad”
video [youtube https://www.youtube.com/watch?v=9SyKauyxtew&w=420&h=315]
रिपोर्ट अनुपम गैतम
AISA स्टूडेंट्स का दिल्ली के जंतर मंतर पर हुआ जोरधार प्रदर्शन जिसमे स्टूडेंट्स ने हैदराबाद में हुए दलित स्टूडेंट रोहित की मौत का जिम्मेदार मोदी सरकार को ठहराया,साथ ही केंद्र में श्रम राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय के इस्तीफ़े की माँग रखी और उनके अलावा वीसी अप्पा राव के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। AISA स्टूडेंट्स ने बीजेपी के खिलाफ़ भी नारेबाज़ी की और स्मृति ईरानी के खिलाफ भी प्रदर्शन किया।
दलित समुदाय से आने वाले रोहित समेत चार और छात्रों को पिछले साल अगस्त में विश्वविद्यालय से सस्पेंड कर दिया गया था। अपने जीवन को खत्म करने से पहले रोहित ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक खत लिखा। रोहित इस सस्पेंड से काफी ज्यादा उदास हो गया था। रोहित को अपना देह ही बोझ लगने लगा था । रोहित एक दलित छात्र था और जिन छात्रों को बाहर निकाला गया था वे सब ही दलित थे। संगठन का आरोप है कि इन छात्रों को साजिश का शिकार बनाया गया है।
Comments are closed.