सपनों से अपनो तक पहुंचे 29 बच्चें
नई दिल्ली – 20/01/2016
घर परिवार भागे या ट्रैफिकिंग के जरिए परिवारों से दूर हुए बच्चों को मिलाने का काम कर रही माय होम इंडिया संस्था ने बुधवार को 29 बिहार के बच्चों को परिवार से मिलाने के दिल्ली से रवाना किया। बुधवार को माय होम इंडिया के तीन स्वंयसेवको और 20 पुलिस जवानों के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस से रवाना किया।
संस्था के संस्थापक श्री सुनील देवधर ने खुद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर इन बच्चों को ट्रेन में बैठाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य हर उस बच्चें को परिवार से मिलाना हैं जो जाने अनजाने में अपने परिवार से दूर हो गए है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताय़ा कि बच्चों को मिलाने के लिए संस्था द्वारा शुरू की गई सपनो से अपनो तक मुहिम के तहत 740 बच्चों को अभी तक अपने परिवार से मिलावाया जा चुका है। इसमें ऐसे बच्चें भी शामिल हैं जो 15 साल बाद अपने परिवार के पास पहुंचे।
उन्होंने कहा कि यह कार्य आसान नहीं होता। लेकिन इस मुश्किल काम को संस्था के मेहनती कार्यकर्ताओं ने आसान करके दिखाया है। बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर उनके परिवार को खोजा है। देवधर ने कहा कि हमारा मानना है कि बच्चे सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने परिवार के पास होते हैं, इसलिए हम पुर्नस्थपना की जगह पुनः मिलन पर जोर देते है।
श्री देवधर ने आगे बताया कि जिन बच्चों को बिहार के लिए रवाना किया गया है उन सभी को गर्म कपडों के साथ टिकट और खाने का इंतजाम संस्था द्वारा किया गया है। अब यह बच्चें 21 जनवरी को अपने परिवारों के पास होंगे।इसके साथ ही उन्होंने सहयोग के लिए महिला बाल बिकास मंत्रालय व रेलवे मंत्रालय का आभार प्रकट किया।

Comments are closed.