निशुल्क कम्प्यूटर ट्रैनिंग कोर्स का शुभारम्भ

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  निशुल्क कम्प्यूटर ट्रैनिंग  कोर्स का शुभारम्भ। ग्रेटर नोएडा। कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बादलपुर मे सोमवार से निशुक्ल कम्प्यूटर ट्रैनिंग  दी जा रही है। यह कम्प्यूटर ट्रैनिंग कोर्स ग्रेनों के सभी स्कूलों के क्लास-11 और 12 के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किया जा रहा है। अमेटी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सिस्को सिस्टम के माध्यम से स्टूडेंट्स को ट्रैनिंग दे रहे है। हर स्कूल में कम्प्यूटर ट्रैनिंग कोर्स 10 दिन तक चलाया जाता है।जिसके बाद स्टूडेंट्स को सर्टीफिकेट भी दिए जाते है। डीआईओएस पी­के­ उपाध्याय ने बताया कि स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य के लिए कम्प्यूटर ट्रैनिंग दी जा रही है। 18 से 28 जनवरी तक कुल 4 स्कूलों में निशुल्क कम्प्यूटर ट्रैनिंग कोर्स चलाया जाएगा। इनमें नवजीवन इंटर कॉलेज, नोएडा कन्या इंटर कॉलेज, भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज और कुमारी मायावती राजकीया कन्या इंटर कॉलेज शामिल है। स्वामी विवेकानंद की याद मे जिला जेल में कार्यक्रम।

Comments are closed.