नेहरू युवा केंद्र ने स्वामी विवेकानंद की याद में जिला जेल में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  

ग्रेटर नोएडा। नेहरू युवा केंद्र ने स्वामी विवेकानंद की याद में जिला जेल में राष्ट्रीय  युवा दिवस का आयोजन किया। सप्ताह भर चले प्रोग्राम के दौरान कैदियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग  लिया और खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। डिप्टी जेलर बिक्रम सिंह ने बताया कि महिला और पुरुष बंदियों के लिए 18 और 19 जनवरी को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष खिलाडि़यों ने 100 मीटर दौड़, रस्साकसी, बॉलीबॉल, बैंटमिंटन आदि में भाग लिया। जबकि महिला खिलाडि़यों ने खो-खो, 50 मीटर दौड़ और रूमाल लेकर भागो तो जानू खेलों में भाग लिया। रेफरी बालचंद नागर ने प्रतियोगिता अपनी देखरेख में संपन्न कराया। बैटमिंटल डबल्स का खिताब त्रिलोक और हिमांशु की जोड़ी ने जीता। 100 मीटर रेस बंदी अनिल और बॉलबाल का फाइनल अहाता नंबर-3 की टीम ने जीता, जबकि रस्साकशी में अहाता नंबर-6 के बंदियों ने जीता। इस दौरा बलबीर आर्य ने जेल मे बंद कैदियो के लिये सत्यार्थ प्रकाश बाॅंटने का ऐलान किया। इस अवसर पर जेल सुपरिटेंडेंट एमएल यादव, जेलर मोहम्मद अकरम खान, उदय प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments are closed.