आॅटो एक्सपो – मोटर शो 2016 होगा – ग्रेटर नोएडा बनेगा भारत के सबसे बड़े आॅटोमोबाइल बड़ा, बेहतर और ज्यादा रोमांचक कार्निवल का साक्षी

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 101

ग्रेटर नोएडा, 21 जनवरी 2016: आॅटो एक्सपो-मोटर शो 2016 का आयोजन 5 से 9 फरवरी 2016 तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश, भारत में किया जाएगा। आॅटोमोटिव कंपोनेंट
मैन्युफक्चरर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया (एसीएमए), काॅन्फेडेरेशन आॅफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और सोसायटी आॅफ इंडियन आॅटोमोबाइल मैन्युफक्चरर्स (सियाम) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाने वाला आॅटो एक्सपो-मोटर शो देश में अब तक का सबसे बड़ा आॅटो एक्सपोजिशन बनने के लिए तैयार है। आयोजन स्थल, इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) को आने वाले आॅटो एक्सपो-मोटर शो 2016 के लिए भव्य रूप प्रदान किया गया है। यहां 37240 वर्गमीटर के अतिरिक्त कार्पेट एरिया के साथ 6 विशाल हाॅल बनाये गये हैं जहां एयर कंडिशनिंग और पर्याप्त बिजली
आपूर्ति केबलिंग की व्यवस्था है। यहां इससे पहले 27,648 वर्गमीटर में केवल 8 स्थायी हाॅल थे, जिस कारण 2014 संस्करण में शेष डिस्प्ले के लिए 32,400 वर्गमीटर के अस्थायी हैंगर का निर्माण किया
गया। शो के आगामी संस्करण में कुल इनडोर प्रदर्शनी स्थल को पिछले संस्करण के 69,000 वर्गमीटर से बढ़ाकर इस साल 73,000 वर्गमीटर कर दिया गया है। यह अनुमान है कि आॅटो एक्सपो-मोटर शो 2016 में पांच सार्वजनिक दिनों के दौरान हर दिन लगभग 1.20 से 1.25 लाख दर्शक पहुंचेंगे। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले लगभग 20 फीसदी ज्यादा होगा। पिछले संस्करण में 55 प्रदर्शक आए थे। इस बार शो के आगामी संस्करण के लिए यह संख्या 65 के पार पहुंच गई है। श्री विष्णु माथुर, महासचिव, सियाम ने कहा, ‘‘आॅटो एक्स्पो परंपरागत रूप से आॅटोमोबाइल उद्योग के सबसे चर्चित मंचों में से एक है। हमारा विष्वास है कि आॅटो एक्सपो इस उद्योग को बेहद जरूरी बल प्रदान करता है और सुनिश्चित करता है कि इसमें भागीदारी करने वाले ब्रांडों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। हम अपने
प्रतिभागियों को विनिर्माण, आरएंडडी, भविष्य की गतिशीलता और डिजाइनों में उनकी ताकत प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। हम आॅटो एक्सपो के इस संस्करण को बड़ा, बेहतर एवं अधिक
आकर्षक बनाने के लिए किये गये प्रयासों की सराहना करते हैं। टीम ने एक्सपो का संचालन सुगम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है एवं छोटी से छोटी बात पर भी पूरा ध्यान दिया गया है।’’आॅटो एक्सपो – मोटर शो 2016 में अशोक लीलैंड, आॅडी इंडिया, बीएमडब्ल्यू इंडिया, डैटसन, फिएट इंडिया, फोर्ड इंडिया, जनरल मोटर्स, होंडा कार्स इडिया, हुंडई मोटर इंडिया, इसूजु मोटर्स इंडिया, जैगुआर लैंड रोवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, मर्सडीज-बेंज इंडिया, निसान मोटर इंडिया, रेनो इंडिया, स्कानिया काॅमर्शियल व्हीकल्स इंडिया, एसएमएल इसूजुु, टाटा मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, वीई काॅमर्शियल व्हीकल्स, फाॅक्सवैगन इंडिया इत्यादि जैसे वाहन विनिर्मिाताओं की भागीदारी देखने को मिलेगी। दोपहिया श्रेणी में हीरो मोटोकाॅर्प, इंडिया यामाहा, महिद्रा 2 व्हीलर्स, पियाजियो व्हीकल्स, सुजुकी मोटरसाइकल्स इंडिया, ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स इंडिया, टीवीएस मोटर कंपनी आदि अपने नए उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे।उपरोक्त ब्रांडों के अलावा इस संस्करण में अबार्थ, बीएमडब्ल्यू मोटोरेड, जीप, डीएसके बेनेली, पोलरिस, इंडियन मोटरसाइकल आदि जैसे नए ब्रांड भी शामिल होंगे।वाहन विनिर्माताओं के अलावा आॅटो एक्सपो-मोटर शो 2016 में उच्च गुणवत्ता वाली बाइसिकल्स, टायर्स और ट्यूब्स, आॅयल कंपनियां, आॅटोमोटिव डिजाइन एवं टेक्नोलाॅजी, इंजीनियरिंग एवं आइटी फॅार आॅटोमोबाइल कंपनीज, इंस्टीट्यूशंस, यूनिवर्सिटीज, आॅटो इंश्योरेंस कंपनियां और मीडिया एवं आॅटो पोर्टल्स/पब्लिकेशंस भी शामिल होंगे।पिछली बार की तरह ही इस बार भी विंटेज कार्स के लिए अलग से पैवेलियन होगा। इसके साथ ही फोकस्ड एक्टिविटी एरिया में सेफ्टी राइडिंग, ड्रायविंग सिम्यूलेटर्स आदि जैसी आउटडोर गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। रोमांच यहीं समाप्त नहीं होगा क्योंकि हर दिन एनसीआर के सुपरबाइक ओनर्स के विभिन्न समूह अपनी बड़ी मशीनों का प्रदर्शन करने के लिए आॅटो एक्सपो-मोटर शो 2016 में पधारेंगे। यह समूह मोटर शो में आने वाले आगंतुकों को सुरक्षित राइडिंग के सुझाव बतायेंगे और बाइक चलाने के दौरान सही सुरक्षा उपकरण पहनने के लाभ भी बतायेंगे। हाॅल नंबर 16 में एक ‘बाॅलीवुड काॅर्नर‘ भी होगा जिसमें बाॅलीवुड फिल्मों में इस्तेमाल की गईं यादगार कारें और बाइक्स रखी जाएंगी। इसी हाॅल में आगंतुकों के देखने के लिए सुपरकार्स और सुपरबाइक्स का पैवेलियन भी होगा।
एक्सपो में आने वाले आगंतुकों की स्वाद इन्द्रियों को तृप्त करने के लिए, आयोजन स्थल पर विभिन्न जानेमाने फूड ब्रांड्स भी आयेंगे। यहां ताज और रैडिसन होटल्स की तरफ से दो रेस्त्रां उपलब्ध होंगे। थाली का स्वाद बढ़ाने के लिए यहां डाॅमिनोज, डंकिन डोनट्स, केएफसी, सबवे और पिज्जा हट जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ छायोज, चाय पाॅइंट, छोकोला, 34 चैरंगी लेन, बेकर स्ट्रीट, पंजाब
ग्रिल, कबाब एक्सप्रेस आदि जैसे खास स्थानीय क्विक-सर्विस रेस्त्रां भी होंगे। फूड कोर्ट एरिया को 1000 स्क्वायर मीटर बढ़ाया गया है।लोगों के लिए आयोजन स्थल पर पहुंचना और आसान बनाया गया है
क्योंकि यहां से सबसे पास स्थित बाॅटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से आयोजन स्थल तक फ्री शटल सर्विस उपलब्ध कराई जायेगी। पिछली बार की तरह ही इस बार भी डीटीसी बसें शो को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आॅटो एक्सपो- मोटर शो 2016 के टिकिट की बुकिंग लोगों के लिए शुरू कर दी गई है। टिकटों की आनलाइन बुकिंग ूूूण्इववाउलेीवूण्बवउ पर कराई जा सकती है। वीकडेज के दौरान बिजनेस आॅवर्स के लिए टिकटों की दरें 650 रुपए (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक), वीकडेज में जनरल पब्लिक हावर्स के लिए 300 रुपए (दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक) और वीकएंड्स के लिए 400 रुपए (सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक) रखी गई हैं।टिकिट निम्न मैट्रो स्टेशनों से भी खरीदे जा सकते हैं:
 
1 राजीव चैक 
 
2 बाॅटैनिकल गार्डन 
 
3 प्रगति मैदान 
 
4 मंडी हाउस 
 
5 जसोला
 
6 द्वारका सेक्टर 12 
 
7 एमजी रोड
 
आयोजन स्थल के पास पार्किंग एरिया में भी कुछ टिकिट काउंटर्स लगाये गए हैं।सियाम जीएनआईडीए के चेयरमैन व सीईओ आॅफिस, जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस द्वारा दिये जा रहे सहयोग के लिए उनका बेहद आभारी है जो कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जरूरी हैं।

Comments are closed.