कौशल्या वर्ल्ड स्कूल ने किया संविधान निर्माता को सत-सत नमन
कौशल्या वल्र्ड स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भाॅंति इस बार भी गणतंत्र दिवस बडी धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय के पा्रगंण में छात्रों में अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन से विद्यालय का वातावरण देशभक्ति से ओत प्रोत हो गया।छात्रों द्वारा देशभक्तिपूर्ण गीत नृत्य नाटक,कविता वाचन एवं अनेक भाषण प्रस्तुत किए गए।जिनसे सभी छात्रों में देश प्रेम की भावना जागृत हुई एवं वे देश के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए संघर्षों को जानने में सक्षम हुए। कौशल्या वल्र्ड स्कूल में 67 वें गणतंत्र दिवस के अवसर विशेष छात्र सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर कविता एवं भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा एक एवं चार के छात्रों ने गणतंत्र दिवस विषय पर कविता वाचन कर सबको मुग्ध कर दिया ।कक्षा दस के विकास टोंगर ने गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है,कब से मनाते हैं पर प्रकाश डाला तथा कक्षा ग्यारह के आदित्य चैधरी ने गणतंत्र स्थापित होने के बाद हमारे कर्तव्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला।छात्रों ने अपने-अपने मतानुसार विचार व्यक्त किए।इस मौके पर छात्रों ने कविता के माध्यमों से संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को नमन किया साथ ही देश के प्रति अपने कर्तव्यों को दोहराया तथा उन्हें निभाने का प्रण लिया।शत-शत नमन सभा को आगे बढाते हुए कौशल्या वल्र्ड स्कूल डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा ने छात्रों को अपने कर्तव्यों के प्रति वफाादार होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा हम सभी को अपने लिए नियम बनाने चाहिए जिससे हम अपने लक्ष्य की तरफ दो कदम और आगे जाए।सभा के अंत में चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिंह ने छात्रों एवं समस्त कौशल्या परिवार को 67वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा संविधान के नियमों को पालन करने का संदेश दिया ।


Comments are closed.