आई.टी.एस इन्जीनियरिंग काॅलेज मेे आज दिनांक 25 जनवरी 2016 को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित आई.टी.एस इन्जीनियरिंग काॅलेज मेे आज दिनांक 25 जनवरी 2016 को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री एस.के. अग्रवाल थे जो कि अ्रगवाल एसोसियेट के मैनजिंग डायरेक्ट्रर है। श्री एस.के. अग्रवाल ने शिक्षा और औद्योगिक आवश्यकताओं के विषय पर प्रकाश डाला तथा उनके बीच के अंतर को पाटने के लिए आधुनिक तकनीकी के ज्ञान और प्रशिक्षण पर जोर दिया। श्री अग्रवाल ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अपने शैक्षिक स्तर को बढ़ाने और आज की आवश्यक्ताओं के अनुरूप ढ़ालने के लिए प्रेरित किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि आनेवाला समय भारतीयों का होगा और उसके लिए हमें तैयार रहना होगा।
कार्यक्रम का प्रारम्भ संस्थान के निदेशक डा. विनीत कंसल द्वारा स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि का परिचय कराते हुए छात्रों के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डा0 संजय यादव (डीन) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
Comments are closed.