@BIMTECH ORGANISED STAKEHOLDERS ROUNDTABLE.

ग्रेटर नोइडा की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज बिड़ला इन्स्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट टॅक्नोलोजी (बिमटेक) द्वारा ‘‘ग्रेटर नोइडा के समक्ष चुनौतियां एवं संभावनाएं’’ विषय पर आयोजित राउण्ड टेबल नोलेज पार्क स्थित बिमटेक परिसर में संपन्न हुई जिसमें जिला प्रशासन, ग्रेटर नोइडा अथाॅरिटी, शिक्षा जगत, उद्योग क्षेत्र, स्वास्थ्य जगत एवं ग्रामीण क्षेत्रों से सम्बन्धित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने ठाई घंटे तक चली चर्चा में भाग लिया।
राउण्ड टेबल में प्रमुख वक्ता थे श्री दीपक अग्रवाल, सीईओ, जीएनआईडीए एवं समापन भाषण दिया श्री एनपी सिंह, जिलाधिकारी, गौतम बुद्ध नगर ने। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री किरण एस भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे। राउण्ड टेबल का संयोजन डा. हरिवंश चतुर्वेदी कर रहे थे।
राउण्ड टेबल की शुरूआत में श्रीमती लीनू सहगल, जीएम (प्लानिंग) जीएनआईडीए ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बोर्ड द्वारा स्वीकृत वर्ष 2021 के लिए गे्रटर नोइडा शहर के भविष्य की योजना एवं उसकी रूपरेखा प्रस्तुत की। श्रीमती सहगल ने बताया कि ग्रेटर नोइडा शहर की खूबी यह है कि यहां लोगों को बसाने से पूर्व आधारभूत सेवाएं जैसे सड़कंे, सीवर, डेªनेज, जल आपूर्ति आदि को विकसित किया गया। उनका कहना था कि इस शहर के पास वे तमाम उपलब्धियां हैं जो कि एक स्मार्ट शहर को जरूरी हैं। नोइडा एक्सपै्रस वे, यमुना एक्सपै्रस वे और दादरी-मुंबई औद्योगिक कारीडोर से जुड़ा होने के कारण यह शहर देश के हर भाग से जुड़ा है।
राउण्ड टेबल में प्रमुख भाषण देते हुए श्री दीपक अग्रवाल, सीईओ, जीएनआईडीऐ ने कहा कि ग्रेटर नोइडा का आधारभूत ढांचा बहुत मजबूत हैं और आनेवाले कुछ वर्षो मंे मैट्रो, एयरपोर्ट एवं हेलीपोर्ट की सुविधाएं मिलने से इसकी गण्ना देश के प्रमुख आधुनिक शहरों में हो जायेगी। उनका कथन था कि चण्डीगढ़ के बाद ग्रेटर नोइडा भारत का दूसरा शहर है जो कि पूरी तरह से बसाया गया। किसी शहर को पूर्णतया विकसित होने में 50 से 100 वर्ष लगते हैं। अभी शहर अपनी शैशव-अवस्था मंे है। नगर की समस्याओं के बारे में श्री अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि आगामी अपै्रल, 206 से अथाॅरिटी के बहुत से रूटीन कार्य आन-लाइन कर दिये जायेंगे।
जिलाधिकारी श्री एन.पी.सिंह ने ग्रेटर नोइडा की सर्वाधिक बड़ी समस्या गांवों एवं शहर के बीच की खाई को बताया। उन्होने सभी वर्गों से गांव-शहर की खाई को पाटने, समीपवर्ती गांवों में शौचालयों जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्रदान करने एवं ग्रामीण युवा को उद्योगों में रोजगार दिलाने के लिये विशिष्ट प्रशिक्षण के कार्यक्रमों पर जोद दिया। उन्होने बिमटेक को राउण्ड टेबिल जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का सुझाव दिया।
एसएसपी श्री किरन एस. ने राउण्ड टेबल में कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर बताया कि एक-दो साल में पुलिस फोर्स की कमी को दूर कर दिया जायेगा। अपहरण एवं फिरौती से निपटने के लिये श्री दिनेश यादव (सी.ओ.) रूरल को अधिकृत किया गया है। टैªफिक की समस्याओं के निराकरण में स्कूलों व कालेजों की सहायता ली जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील कि वे अपनी गाडि़यों में अनजान लोगों को ना बैठायें।
इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट के कार्यकारी निदेशक श्री राकेश कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोइडा शहर के भावी विकास के लिये उद्योग धंधों, शिक्षण संस्थाओं के विकास के साथ-साथ कंवेशन, कांफ्रेस एवं मनोरंजन उद्योग पर भी ध्यान देना होगा। श्री कुमार ने नगर को भारतीय पर्यटन के ‘गोल्डन त्रिकोंण’ से जोड़ने के लिये टूरिस्ट बसों को दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ आकर्षित करने का सुझाव दिया। शहर के भावी विकास पर लगातार कार्यक्र करने के लिये उन्होंने ग्रेटर नोइडा प्रमोशन बोर्ड स्थापित करने का सुझाव दिया।
राउण्ड टेबल में नगर के प्रमुख शिक्षविंद बड़ी संख्या में उपस्थित थ। परिचर्चा में जिन शिक्षाविदों ने अपने विचार प्रस्तुत किये वे थे प्रो. विजय गुप्ता, कुलपति, शारदा विश्वविद्यालय, प्रो. बी.वी. राजू, कुलपति गलगोटिया विश्वविद्यालय, श्रीमती रेणु चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य डीपीएस स्कूल, श्रीमती पूनम चैबे, प्रधानाचार्य ग्रेटर वैली स्कूल, फादर बेन्टो संस्थापक फादर एग्नैल स्कूल, एवं प्रो. के.आर. चारी, डीन, बिमटेक, आदि थे।
समाजवादी पार्टी के नेता श्री राजकुमार भाटी ने मांग की कि शहर के शिक्षण संस्थानों एवं अस्पतालों मे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों को रियायतें दी जायें। औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर ‘अग्नि’ संस्था के महासचिव श्री आदित्य घिल्डियाल ने अथाॅरिटी की कार्यकुशलता बढ़ाने, सिंगल विण्डो प्रणाली लागू करने एवं कानून व्यवस्था सुधारने की मांग की। उनका कहना था कि वर्तमान में उपलब्ध पुलिस संख्या अपर्याप्त है। उद्योग-धंधे फिरौती की समस्या से परेशान हैं जिसका निदान होना चाहिये।
राउण्ड टेबल में कैलास हाॅस्पीटल के डा. सनील कपूर, नीफोमा के सचिव श्री अन्नू खान एवं महिला पहलवान कु. बबीता नागर ने भी अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किये। राउण्ड टेबल मंे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, खेलकूद की जरूरी सुविधाओं और टैªफिक समस्याओं पर भी अनेक सुझाव दिये गये।
प्रो. विजय गुप्ता (शारदा विश्वविद्यालय) ने योरोपीय देशों की तरह मल्टी-लेवल पार्किंग एवं प्रो. के आर. चारी (बिमटेक) ने कूड़ा-करकट प्रबंधन पर शोध-परक योजनाओं को अपनाने का सुझाव दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री गजानन माली ने दिया।

Comments are closed.