NCT Cricket association taken legal step by them on DDCA issue.

video 1 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=ghhBRzIIcOc&w=420&h=315]

video 2 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=peggc_YNeJM&w=420&h=315]

भारत के पूर्व क्रिकेटर और भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ एसआईटी जांच और एक स्वतंत्र प्रशासक की नियुक्ति की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का फैसला किया है।
आजाद ने कहा कि उनकी याचिका केंद्र और राज्य सरकार, सीबीआई और बीसीसीआई के अलावा डीडीसीए के सभी मौजूदा और पूर्व अधिकारियों के खिलाफ होगी जिसमें वित्तमंत्री अरूण जेटली भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक बार डीडीसीए पर जस्टिस मुकुल मुद्गल की दूसरी रिपोर्ट आ जाये तो हम उसे अपनी याचिका के साथ नत्थी करेंगे जिसमें प्रशासक की नियुक्ति की मांग की गई है।
। उन्होंने कहा, हमने केंद्र के खिलाफ भी याचिका दायर की है क्योकि कारपोरेट मामलों और शहरी विकास मंत्रालय उसके अधीन है । राज्य सरकार के खिलाफ मेरी शिकायत यह है कि मनोरंजन कर विभाग उनसे सवाल नहीं कर रहा है । मुझे उम्मीद है कि सीबीआई भी पिंजरे में बंद तोते की तरह बर्ताव नहीं करके जांच शुरू करेगी।

Comments are closed.