एन.आई.ई.टी. ग्रेटर नॉएडा संस्थान के मैकेनिकल विभाग में आधुनिक औद्योगिक गेस्ट लेक्चर आयोजित
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
एन.आई.ई.टी. ग्रेटर नॉएडा संस्थान के मैकेनिकल विभाग में आधुनिक औद्योगिक पदार्थ कम्पोजिट मैटेरियल्स के कैरक्टिराईजैसन (चरित्र चित्रण) विषय पर पी.ई.एस. विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ एन. राजेश माथीवानं का गेस्ट लेक्चर आयोजित किया गया । प्रो राजेश ने कम्पोजिट मैटेरियल्स के प्रयोग के लिए जरूरी अभिलक्षणों से छात्रों को अवगत कराया । उन्होंने छात्रों को नावों, हवाई जहाजों, मोटर वाहनो, बायोमेडिकल इक्विपमेंट्स, और अंडरग्राउंड पाइप्स के क्षेत्र में धातुओं के स्थान पर कम्पोजिट मैटेरियल्स के प्रयोग से होने फायदों से परिचित कराया साथ ही उपयोगिता कैसे सुनिश्चित करें इसकी विधियां सिखाई । उन्होंने सॉफ्ट कंप्यूटिंग के माध्यम से प्रयोगों में होने वाले व्यय को कम करने की जानकारी भी छात्रों को दी साथ ही पदार्थों को जांचने के लिए नोनडेस्ट्रक्टिव टेस्टिंग तकनीकों पर जोर दिया । इस अवसर पर निदेशक प्रोजेक्ट्स एंड प्लानिंग प्रो पी. पचौरी, डॉ चन्दन कुमार और विभाग के अध्यापकगण उपस्थित रहे । संस्थान के निदेशक डॉ अजय कुमार ने शाल ओढ़ाकर डॉ राजेश को सम्मानित किया ।
Comments are closed.