ग्रेटर नॉएडा के कलेक्ट्रेट में विकास कार्यो की समीक्षा करते प्रमुख सचिव अमित मोहन
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
समस्त विभागीय अधिकारी अपने कार्यक्रमों को सम्पादित करते हुये गर्व का अनुभव करें और हमेशा अपने कार्यो में गौतमबुद्धनगर 29 जनवरी 2016 उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव कृषि तथा शासन से नामित जनपद के नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष देते हुये कहा कि उनके विभाग में जो भी विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित है सभी अधिकारी गण अपने कार्यो को सम्पादित करते हुये गर्व का अनुभव करें और साथ ही हमेषा अपने कार्याे में सुधार लाने की दिषा में एक थिकिंग अधिकारी के रूप में कार्य करेगें तो निष्चित रूप से विकास कार्यो का लाभ अधिक से अधिक जनमानस तक पहुॅचेगा और सरकार के द्वारा जो कार्यक्रम जनकल्याण के लिये चलाये जा रहे है उनका लाभ आम नागरिकों तक पहुॅचाने में उन्हें अपार सफलता हासिल होगी जिससें सरकार की छबि का संदेष भी जन-जन तक पहुॅच सकेगा। श्री प्रसाद कलेक्टेªट के सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्याे की समीक्षा बैठक में अध्यक्षता करते हुये अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दे रहे थे। उन्होनंे समीक्षा के दौरान कहा कि जनपद में जो समग्र ग्राम चयनित है उनका सर्वांगीण विकास सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा निर्धारित समय के तहत पूर्ण किया जाये। जिन विभागों को धनराषि प्राप्त हो गयी है उनके द्वारा सभी कार्यो में तेजी लाते हुये निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यो को यथाषीघ्र पूरा कराने की कार्यवाही की जाये। उन्होंनें समीक्षा के दौरान पाया कि वर्ष 2015-16 के चयनित ग्रामों में सोलर लाईट लगाये जाने का कार्य अवषेष बचा है उसे फरवरी माह के अन्त तक पूर्ण कराने के निर्देष दिये। अन्य विभागों को जिन्हें धनराषि प्राप्त हुयी थी उनका 100 प्रतिषत कार्य होना पाया गया। उन्होनें जल निगम के अधिकारियों को निर्देष देते हुये कहा कि आम नागरिकों को निन्तर रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो उसके सुधार लाने का प्रयास करेंःप्रमुख सचिव।लिये स्थापित हैण्ड पम्पों की निरन्तर जाॅच करायी जाये और उनके द्वारा जो जाॅच करायी गयी है उसके आधार पर जहाॅ पानी पीने योग्य न पाया गया हो उसमें त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित ग्रामों के लिये पाईप पेयजल योजना प्रस्तावित की जाये। अलग-अलग निर्माण एजेन्सियों के माध्यम से जो निर्माण कार्य जिले में सम्पादित किये जा रहे है उसमें गुणवत्ता का विषेष ध्यान रखते हुये योजना पूर्ण करने का जो निर्धारित समय रखा गया है उसके भीतर ही पूरा कराने की कार्यवाही अधिकारी गण करें। इस सम्बन्ध में उन्होनंे यह भी आगाह किया कि गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता क्षम्य नहीं होगा और उनके द्वारा जाॅच कराने पर यदि कही कमी पायी जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। प्रमुख सचिव द्वारा कृषि विभाग की गहनता के साथ समीक्षा करते हुये विभागीय अधिकारियों को निर्देष देते हुये उनका आहवान किया कि सरकार के द्वारा निरन्तर रूप से किसानों के हितार्थ कार्य किया जा रहा है और उनके लिये उन्नत बीच तथा नई नई कृषि तकनीक से कृषि उत्पादन बढाने की दिषा में प्रयास किया जा रहा है विभाग के अधिकारी सभी योजनाओं को किसानों तक व्यापक रूप से पहुॅचाने का कार्य करें ताकि उन्हें सरकार की सभी योजनाओं का भरपूर लाभ अर्जन हो सके। उन्होनंे जनपद में राजस्व वसूली की समीक्षा मंे भी कहा कि राजस्व प्राप्ति के दृष्टि से यह जनपद बहुत ही महत्वपूर्ण है सभी सम्बन्धित अधिकारी इस तथ्य को समझते हुये अपनी कार्ययोजना इस प्रकार बनाकर उसे संचालित करें कि अधिकाधिक राजस्व सरकार को इस जनपद से प्राप्त हों। इस कार्य के लिये विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रवर्तन के कार्य पर अधिक जोर दिया जाये। प्रमुख सचिव द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विगत दिवस समग्र ग्राम सलेमपुर गुर्जर में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देष भी दिये। इस गाॅव में सत्यापन के दौरान उन्होनें पाया कि इस ग्राम में सीसी रोड का निर्माण प्राधिकरण के माध्यम से कराया गया परन्तु कही कही पर सीसी रोड क्षतिग्रस्त पायी गयी उन्होनंे इस सम्बन्ध में प्राधिकरण से ठीक कराने के निर्देष दिये साथ ही जो सी सी रोड और बनायी जानी है उसको भी प्राधिकरण के माध्यम से पूर्ण कराने को कहा। गाॅव में अन्य कार्य पूर्ण मिले परन्तु सोलर लाईट की स्थापना नहीं पायी गयी जिसे फरवरी माह तक पूर्ण कराने को कहा गया। गाॅव में कौषल विकास मिषन के तहत अच्छा कार्य पाया गया और इस कार्य के लिये उन्होनंे जिला प्रषासन की सराहना भी की। प्रमुख सचिव के द्वारा अपने भ्रमण के दौरान आज प्रथम चरण में थाना दनकौर का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये कि अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाये और पीडि़तों की प्राथमिकी दर्ज कर प्रमुखता के साथ प्रभावी कार्यवाही करें। इस अवसर पर उन्होनंे दनकौर पीएचसी का भी स्थलीय निरीक्षण किया और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये कि सभी स्वास्थ्य योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाने के निरन्त रूप से प्रयास किये जाने जाकि समाज की गरीब जनता को स्वास्थ्य योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सकें। जिलाधिकारी एन पी सिंह ने प्रमुख सचिव को आष्वस्त किया कि उनके द्वारा विकास कार्यो के संचालन हेतु जो मार्ग-निर्देष विभागीय अधिकारियों को दिये गये है उनका जनपद में अक्षरसः पालन सुनिष्चित कराया जायेगा। प्रमुख सचिव भ्रमण के दौरान उनके साथ जिलाधिकारी एन पी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, सुभाष यादव उप जिलाधिकारी सदर, अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहें।
Comments are closed.