नोएडा। सैक्टर 62 स्थित वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान में ठा. अमर सिंह द्वारा नवनिर्मित सम्राट पृथ्वीराज चैहान भवन के प्रथम चरण का उद्घाटन किया गया

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा। सैक्टर 62 स्थित वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान में ठा. अमर सिंह द्वारा नवनिर्मित सम्राट पृथ्वीराज चैहान भवन के प्रथम चरण का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षत्रीय समाज के उत्थान के लिये वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे और समय- समय पर समाज के लिये हर संभव मदद की जायेगी। उन्होंने अपना जन्मदिन भी शोध संसथान में हवन करके मनाया। संस्थान के अध्यक्ष मानसिंह चैहान एवं सचिव करतार सिंह चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चैहान भवन का निर्माण दो चरणों में किया जायेगा। पहले चरण में 5 सौ लोगों की छमता वाले भवन का निर्माण कार्य ठा. अमर सिंह द्वारा शुरू किया है। उन्होंने बताया कि संस्थान परिसर में समाज के लागों को निःशुल्क तकनीकी शिक्षा एवं महा में दो बार निःशुल्क चिकित्सा कैम्प भी लगाये जायेंगे। वर्ष में दो वार विवाह योग्य युवक- युवती परिचय सम्मेलन भी किया जायेगा। उद्घाटन समरोह के मौके पर ठा. अमर सिंह का साठवां जन्म दिन भी मनाया गया। इस मौके पर मौजूद आनंद चैहान, डा. वीएस चैहान, मानसिंह चैहान, करतार सिंह चैहान, एनपी सिंह, एसपीएस राघव, राकेश चैहान, जुगराज चैहान, ओमवीर राणा, सुरेन्द्र प्रधान, रवि प्रधान, जयभगवान, रामे प्रधान, सुरेश चैहान, चरण सिंह प्रधान आदि ने उन्हें बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना की।

DSC_0347

DSC_0322

DSC_0322

Comments are closed.