DELHI MCD EMPLOYEES STRIKE CONTUNUES TO PRESS FOR DEMANDS
प्रेस रिलीज़: निगम कर्मियों की वेतन, बकाया एरियर, प्रोमशन्स, पेंशन, मेडिकल सुविधा जैसी मांगो को लेकर काम बंद हड़ताल आज छठे दिन भी यथावत जारी रही। अपने तयशुदा कार्यक्रमानुसार स्वतन्त्र मज़दूर विकास संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के निवास यमुना विहार पहुंचकर अपने गुस्से का इज़हार किया । मोर्चा के अध्यक्ष संजय गहलोत ने बताया की आज दिल्ली में आपातकाल जैसी स्थिति उतपन्न हो गयी है और जिस प्रकार निगम पहले ही अपने आपको दिवालिया घोषित कर चूका है तथा दिल्ली सरकार ने पी डब्ल्यू डी द्वारा जो आनन फानन में कूड़ा उठाने की योजना बनाई है उससे कर्मचारियों में भयंकर रोष व्याप्त है तथा कर्मियों पर कुठाराघात किया है उसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नही किया जायेगा।आज सुबह भजनपूरा पेट्रोल पंप पर इकठा होकर सेंकडो कर्मियों ने जुलुस के रूप में कपिल मिश्रा के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया तथा कूड़ा डाला । तत्पश्चात दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के कार्यालय पर मोर्चा पदाधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन हुआ जिसमे उपराज्यपाल से 5000 करोड़ रुपए की मांग की गई। मीटिंग के दौरान उपस्थित उपराज्यपाल ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तुरन्त दिल्ली सरकार को पत्र लिखा तथा मोर्चा पदाधिकारियों को परसों यानि 3 फ़रवरी को फिर दोबारा मिलने के लिए कहा ताकि दिल्ली सरकार की स्थिति स्पष्ट की जा सके । वहीँ मोर्चा का कहना है की जब तक स्थाई समाधान नहीं होगा सभी निगम कर्मियों की हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी। संजय गहलोत, अध्यक्ष स्वतन्त्र मज़दूर विकास संयुक्त मोर्चा

Comments are closed.