नॉएडा में एक युवक को उस समय शादी करना महगा पड़ गया
NOIDA ROHIT SHARMA
नॉएडा में एक युवक को उस समय शादी करना महगा पड़ गया जब वो दुल्हन के साथ मंडप में खड़ा हुआ था और फेरे होने से कुछ दे पहले ही कुछ ऐसा हुआ जिससे दूल्हा सलाखों के पीछे पहुच गया … आप को बता दे की ताज़ा मामला नॉएडा के सेक्टर 58 थाना इलाके के 55 बारात घर का है … आज़ाद विहार खोड़ा कॉलोनी पीड़ित पुलिस के पास एक लिखित शिकायत की है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी पुत्री पीड़िता की शादी रणजीत सिंह उर्फ़ लल्ला पुत्र बलवीर सिंह निवासी मनसा पार्क के साथ तय की गयी थी। शादी होने की तिथि 30 जनवरी 2016 को कम्युनिटी सेंटर में होना निश्चित हुई थी। लड़के का माता-पिता, भाई व अन्य परिजनों ने लड़की के परिवारवालों से मिलकर काफी दान-दहेज़ की बात की और रणजीत को कुंवारा बताया। उसने अपने हैसियत से कही ज्यादा दहेज़ भी दिया। शादी में उनका लाखों का खर्च हुआ। वर पक्ष बारात लेकर निश्चित तिथि को कम्युनिटी सेंटर पहुंचे। सबकुछ सही चल रहा था तभी एक लड़की आई और खुद को रणजीत की पत्नी बताने लगी। उसने बताया की उसकी रणजीत के साथ विधिवत शादी हुई है और इस बात को लेकर उसने हंगामा खड़ा कर दिया। उक्त लड़की ने पुलिस को बुलवाकर शादी रुकवा दी… और आरोपी रणजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है … वही नॉएडा पुलिस आरोपी रणजीत को गिरफ्तार कर धोकाधडी के मामले में जेल भेज दिया है ….
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=FY_MD5otARM&w=420&h=315]
Comments are closed.