दादूपुर गांव में आज आयोजित हुए भारत केसरी दंगल में यूपी के केबिनेट मंत्री शिवपाल यादव पहुंचे
दनकौर के दादूपुर गांव में आज आयोजित हुए भारत केसरी दंगल में चीफ गेस्ट बनकर यूपी के केबिनेट मंत्री शिवपाल यादव पहुंचे। जहां उन्होने एसपी सरकार को समाज हितैषी बताते हुए अन्य राजनैतिक पार्टियो पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होने दादूपुर गांव में जल्द ही एक खेल का स्टेडियम बनवाने की भी बात करते हुए गांव में कई अन्य सुविधाओ को भी करने का आश्वासन इलाके की जनता को दिया। इस मौके पर कई जिलो के हजारो की तादात में लोग वहां पहुंचे। जिनको संभालने में पुलिस के पसीने भी छूट गए। दनकौर के दादूपुर गांव के प्रधान और युवा एसपी नेता हरेंद्र नागर की पुण्यतिथि पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री शिवपाल यादव पहुुंचे। जहां उन्होने ग्राम प्रधान हरेंद्र नागर की पिछले साल 8 फरवरी को बदमाशो द्वारा की गई हत्या पर गहरा शोक जताया। इस मौके पर केबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि हरेंद्र प्रधान की कमी उनकी पार्टी में हमेशा खलती रहेगी। उन्होने कहा कि जिन बदमाशो ने एसपी के युवा नेता हरेंद्र प्रधान की बेरहमी से हत्या की है। उनको वे जरुर सजा दिलाकर रहेगे। इस दौरान उन्होने गरजते हुए कहा कि अपराधी किसी के अपने नही होते वे सिर्फ समाज की गंद होते है। जिनका सफाया उनकी सरकार आए दिन कर रही है। केबिनेट मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सिर्फ 3 साल वे प्रदेश की जनता के लिए वो कर दिया है। जिसका अन्य पार्टिया पूरे कार्यकाल में भी नही कर पाई है। इस मौके पर शिवपाल यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार से देश के लोग परेशान है। जिसका जबाब लोग आने वाले समय में जरुर देगे। उन्होने कहा कि हरेंद्र प्रधान का सपना था कि उनके गांव में एक स्टेडियम बने। जिनके सपने को वे जल्द ही एक खेल स्टेडियम बनवाकर पूरा करेगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप चैहान, पूर्व केबिनेट नरेंद्र भाटी, राकेश यादव, मुखिया गुर्जर, दिनेश, राजे नवादा, रवि नागर और देवकरण समेत दर्जनो लोग और एसपी कार्यकर्ता मौजूद थे।















Comments are closed.