वैलेंटाइन दिवस के अवसर पर अपने शहर से प्या र करने का सन्देश देने के लिए एक जागरूकता अभिय ान एक्टिव सिटीजन.

वैलेंटाइन दिवस के अवसर पर अपने शहर से प्यार करने का सन्देश देने के लिए एक जागरूकता अभियान एक्टिव सिटीजन द्वारा चलाया जाएगा. जिस शहर में हम सब निवास करते है उसके प्रति भी हमको अपने प्यार का इजहार अपने कर्तव्य को पूरा करके दिखाना होगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके शहर की हालत अन्य शहरों की भाँति न हो जाए इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान करना होगा। देखा ये जा रहा है की शहर की बदहाली की शुरुवात कमोवेश हो रही है जब चारो तरफ पोस्टर ,बैनर चिपकाना, गलत दिशा में वाहन चलाना ,साफ़ सफाई का ध्यान ना रखना ,तेजी से ठेली पटरी का अतिक्रमण दिखना शुरू हो चूका है। शहर के निवासियों में जागरूकता पैदा करने के लिए वैलेंटाइन दिवस एक उचित दिवस है। इस "अपने शहर से करिये प्यार" जागरूकता अभियान में सभी शहरवासी सादर आमंत्रित है।

Comments are closed.