एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आप ट्रेड विंग का प्रदर्शन।
केन्द्र सरकार की ओर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने को लेकर आज आप ट्रेड विंग ने ज्वैलर्स के साथ मिलकर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग करते हुए चांदनी चौक टाउन हाल से लाल किले तक विरोध प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि हम केन्द्र सरकार की इस नीति का विरोध करते हैं तथा सड़क से लेकर संसद तक हम केन्द्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी का विरोध करेंगे। आप ट्रेड विंग के संयोजक बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि हम ज्वैलरी व्यापारियों के साथ हैं तथा हम ज्वैलरी व्यापारियों
के उपर थोंपे जा रहे इस काले कानून के खिलाफ इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे।
ज्वैलर्स पर लगाई गई 1 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बहुत गलत है और यही एक्साइज ड्यूटी जब यूपीए सरकार ने लगाने की कोशिश की थी। तब खुद नरेन्द्र मोदी जी ने इसका विरोध किया था इससे साबित होता है कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क है।
इसके बाद टाउन हाल से लालकिले तक पैदल मार्च निकाला गया तथा विरोध प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में आप ट्रेड विंग के कार्यकर्ताओं के अलावा दिल्ली के लगभग 1000 ज्वैलरी व्यापारियों ने हिस्सा लिया
इसके बाद टाउन हाल से लालकिले तक पैदल मार्च निकाला गया तथा विरोध प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में आप ट्रेड विंग के कार्यकर्ताओं के अलावा दिल्ली के लगभग 1000 ज्वैलरी व्यापारियों ने हिस्सा लिया