DRIVER INVOLVED IN BUS ACCIDENT OF JANUARY ARRESTED BY MOIDA POLICE @sspnoida
NOIDA ROHIT SHARMA
नॉएडा के सेक्टर 51 और 52 की लाल बत्ती पर एक दर्दनाक हादसे में 9वीं कक्षा की हुई मौत के मामले में 58 दिन बाद पुलिस से निराश होकर खुद ही बच्ची को कुचलने वाली प्राइवेट बस को बच्ची के मामा ने आखिरकार पकड़ ही लिया ….पीड़ित के इस कार्य से नॉएडा पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गया है……बस नॉएडा में घूमती रही और पुलिस पीडितो को कार्यवाही की दिलासा देती रही …..नॉएडा के थाना 49 में खड़ी ये वो खुनी बस है जिसने 19 जनवरी 2016 की सुबह गांव होशियारपुर के रहने वाले वीरपाल यादव की मोटर साईकिल पर जबरदस्त टक्कर मारी थी ये पिता अपने छोटे बेटे और बेटी के साथ सुबह उनके स्कूल जा रहा था जिसमे बेटी नेहा की मौत मौके पर ही हो गई थी बस मौके से फरार हो गई थी तब से प्रदीप बच्ची का मामा नॉएडा में तमाम बसो की संभावित पार्किग में और सड़को पर सुबह शाम तलाश कर रहा था पीड़ित ने नॉएडा पुलिस के रवैये से निराश होकर घटनास्थल के पास स्थित देना बैंक की शाखा से सीसीटीवी फुटेज निकलवाई फुटेज से बस का नंबर निकालने के लिए दिल्ली की एक लैब की सेवा भी ली वहां से बस का आधा-अधूरा नंबर मिला पुलिस ने भी कोई मदद नहीं की तो उन्होंने रोजाना सुबह होशियारपुर तिराहे जाने का समय निर्धारित कर दिया। रोजाना उनके परिवार से एक व्यक्ति बस को देखने होशियारपुर तिराहे जाता और सुबह छह बजे से आठ बजे तक वहीं रुकता नेहा के मामा प्रमोद को गुरुवार को वही बस दिखी उन्होंने भागकर बस को रुकवा लिया और परिजनों को सूचित कर दिया नॉएडा के सेक्टर 31 पुलिस चौकी के पास बस को पकड़ लिया और परिजनों ने बस को पुलिस को सौंप दिया….
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=_05wplbfT0o&w=420&h=315]