आई.ई.सी. संस्थान में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

आई.ई.सी. संस्थान में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
आई.ई.सी. ग्रेटर नोएडा में प्रबन्धन विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। काॅर्पोरेट जगत से आयी नलिनी सिंह, (सहायक प्रबन्धक, मेटा फ्लेक्स प्रा.लि.) ने विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारी प्रदान की और अपने अनुभव बांटे, उन्होंने विद्यार्थियों को टीम संगठन और नेतृत्व, विपणन, बिक्री में रोजगार अवसर, विक्रय में दबाव को कैसे समायोजित करें, विक्रय की संभावनायें तथा व्यक्तित्व विकास के महत्व को विस्तार से बताया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, निर्देशक तथा विभागाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed.