मोदी सरकार के 2 साल बेमिसाल अपने वादो पर खरी उत्तरी सरकार- अडवाणी, बाबा रामदेव,मेनका गाँधी की प्रतिकिर्या

STORY- PHOTO- JITENDER PAL-NEW DELHI
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कष्ण आडवाणी ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की और कहा कि देश की जनता ने जिस उम्मीद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में विश्वास व्यक्त किया था, वह उस पर खरा उतर रही है। आडवाणी ने मोदी सरकार की तारीफ की और उसके दो साल के कार्यकाल को बहुत अच्छा बताया। उन्होंने केंद्र सरकार की रीति और नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल जनता की उम्मीदों से भी अधिक अच्छा रहा है। स्थानीय सांसद व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद सबसे महत्वपूर्ण कार्य सिस्टम में बदलाव का प्रयास करने का किया। केंद्र सरकार के दो साल पूरे होते-होते बैंकों की कार्यशैली से लेकर स्वच्छता के मामले में आम आदमी की सोच में आमूलचूल परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री बीमा योजना, हेल्थ कार्ड जैसी योजनाएं परवान चढ़ीं। रसोई गैस सहित अन्य सब्सिडी को ऑनलाइन कर दिए जाने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में पांच सौ चाइल्ड लाइफ सेंटर खोले जा चुके हैं। महिला हेल्प लाइन नंबर पर 40 हजार लोग रोज बात करते हैं। महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा के लिए एंटी ट्रैफिकिंग एक्ट सोमवार से लागू होगा। पहली जनवरी से मोबाइल पर पैनिक बटन सिस्टम लागू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-महिला हट स्थापित किया गया है। महिलाओं को पुलिस में 33 भागीदारी पर केंद्र सरकार सहमत है। बेटी बचाओ योजना में सौ जिले शामिल किए गए, जिसमें यूपी के भी नौ जिले शामिल हैं। इस साल इस योजना में 61 और जिलों को शामिल किया जाएगा। योग गुरु बाबा रामदेव ने केंद्र के दो साल के कार्यकाल को बेहतर करार दिया है। उनका मानना है कि कुछ कार्य होने शेष रह गए हैं, लेकिन जितने कार्य हुए हैं उनसे देश को नई दिशा मिली है। दुनिया के भीतर देश की पहचान मजबूत हुई है और दुनिया को भारत की अहमियत का अहसास हुआ है। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर पल कुछ खास करना चाहते हैं। उन्होंने देश को नई दिशा दी। वे सौ फीसद विकास को लेकर सकारात्मक हैं। यही वजह है कि दो साल के भीतर देश हर क्षेत्र में बहुत आगे जा चुका है। इसका एहसास धीरे-धीरे होगा। भ्रष्टाचार के ऊपर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। रामदेव ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को कुछ नहीं दिया। जैसे-जैसे लोग जागरूक हो रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस की विदाई हो रही है। सभी को काम करके दिखाना होगा। बिना काम किए अधिक दिनों तक लोगों को बरगला नहीं सकते

Leave A Reply

Your email address will not be published.