ग्रेटर नोएडा गोली लगने के बाद अचेत अवस्था में मिला प्रॉपर्टी डीलर

ग्रेटर नोएडा : कासना कोतवाली क्षेत्र के पी 3 गोलचक्कर के पास कार के अंदर गोली लगी अवस्था में मिला प्रॉपर्टी डीलर नितिन शर्मा। गंभीर हालत में नितिन शर्मा को ग्रेटर नोएडा की यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। नितिन को सर में एक गोली लगी जिसको डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके निकाल दिया है लेकिन अभी भी नितिन की हालत नाजुक बनी हुयी है। नितिन शर्मा ग्रेटर नोएडा की आनंद आश्रय सोसायटी में रहते है। सुचना पाकर पुलिस मोके पर पहुँच कर जाँच कर रही है। इस पुरे मामले का सच जाँच के बाद ही सामने आएगा की नितिन शर्मा को किसने गोली मारी है इसके साथ ही पुलिस अन्य पहलुओ पर भी जाँच कर रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.