राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा राजनगर एक्सटेन्शन, गाज़ियाबाद मे हिन्दू साम्राज्य दिवस का आयोजन किया गया

राजनगर एक्सटेन्शन, गाज़ियाबाद मे दिनांक 19-06-2016 को प्रातःकाल 8-00 से 9-00 अजनारा इन्टीग्रीटी क्लब हाउस में हिन्दू साम्राज्य दिवस का कार्यक्रम बडी़ धूमधाम से मनाया ।कार्यक्रम में राजनगर एक्सटेंशन की विभिन्न सोसाइटी के लोगो ने भाग लिया ।आस पास के गांव मोरटा,मोरटी,सिकरोड़ ,गढ़ी ,नूरनगर,सिहानी से भी बडी संख्या में पुरूष तथा महिलाओं ने भाग लिया।
इसमें स्वयं सेवक एकल गीत, गण गीत, शुभाषित अमृत वचन,अधिकारी परिचय के पश्चात बौद्धिक का कार्यक्रम हुआ ।
गणगीत एवम अमृत वचन नितिन त्यागी बलराम नगर बौद्धिक प्रमुख ने करावाया। एकलगीत विधार्थी प्रमुख सोमेन्द्र जी ने किया।
महानगर सहसंघ चालक श्री कैलाश चन्द्र जी नेविस्तार से बताया कि छत्रपति शिवाजी जी कैसे हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की ।शिवाजी का आज के ही दिन राज्यारोहण हुआ था।यह उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छः उत्सवों में से एक उत्सव है॥
बलराम नगर कार्यवाह अतुल भटनागर ने मंच संचालन किया तथा बताया कि आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे राजनगर एक्सटेंशन का अजनारा इन्टीग्रीटी गोल पार्क में मनाया जाएगा । धन्यवाद प्रस्ताव रविन्द्र कांत त्यागी ने प्रस्तुत करते हुआ बताया कि कैसे इस क्षेत्र में संघ का कार्य कार्यकर्तो के परिश्रम का परिचायक है ।
प्राथना और ध्वज प्रणाम के बाद कार्यकर्म सम्पन हुआ और उसके बाद प्रषाद वितरण किया गया प्रसाद वितरण अनुराग त्यागी,श्रीकांत त्यागी एंव एस जी इम्प्रेशन निवासियों द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम मे मख्य रूप से नगर से आर के शाह, कैप्टन गोपाल ,संजीव शर्मा ,संजीव त्यागी, अनिल कंसल,मनमोहन दादू,संजय शर्मा ,राधवेन्द्र ,के के तिवारी ,अरूण सिकरोड़ ,अरूण आशियाना, दिनेश कश्यप ,डा नीलम ,मधुसूदन ,मनोज चौधरी,साकेत ,अखिलेश्वर,अजय सिन्हा ,गिरीश सारस्वत ,मुकुंद दास,रमेश लोहानी,विकास त्यागी ,विनोद गर्ग ,संजय त्यागी,तुषार ,जे के त्यागी,राजेन्द्र राणा ,हरिओम बंसल आदि सैकड़ों स्वंम सेवक ने भाग लिया॥

