TWO ACCIDENTS KILLS 3 ON YAMUNA EXPRESSWAY

एक्सप्रेस वे पर दो हादसों में तीन की मौत,कई घायल
सुरीर (मथुरा)।यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए अलग-अलग हादसों में तीन की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 108.500 वृन्दावन कट के पास आगरा से नोयडा की तरफ जा रही ट्रेवलर बस (DL1VC2233) चालक को नींद आने पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई और चालक महेश कुमार- निवासी मदनपुर दिल्ली की उपचार के दौरान मौत हो गई वही कई सवार घायल हो गए। दूसरा हादसा माइल स्टोन 74.400 बाइक DL5SAQ5519 हीरो स्पेंल्डर प्लस बाइक आगरा से नोयडा की तरफ जा रही थी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पिता-पुत्र मुन्ना सिंह(45) एवं अक्षय कुमार(19) निवासी जय प्रताप नगर दिल्ली की मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.