आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में ’’बिग डाटा एवं इन्टरनेट आॅफ थिंगस’’ पर कार्यशाला का आयोजन।
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय अतिथि श्री सतमीत सोइन (गुरखीवी) का स्वागत डा. आशीष गुप्ता, अध्यक्ष, कम्प्यूटर साइंस एवं इनफारमेशन टेक्नोलाॅजी विभाग ने गुलदस्ता प्रस्तुति के साथ किया। इसके उपरांत श्री मुकेश झा, सहायक प्रो0 – कम्प्यूटर साइंस विभाग ने श्री सतमीत के बारे संक्षेप में जानकारी देते हुए बताया कि वह टेक्नाॅलाॅजिस्ट, प्रख्यात वक्ता एवं प्रशिक्षक हंै। श्री सतमीत वर्तमान में डेट्रीओन में सी.टी.ओ. के पद में कार्यरत है।
इसके उपरांत माननीय अतिथि श्री सतमीत ने अपना व्याख्यान में बिग डाटा के श्रोतों, टूल्स, एवं एप्लिकेशनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए डाटा को संग्रहित करते समय आने वाली समस्याओं और इसके निदान के बारे में विस्तार पूर्वक उदाहरणों द्वारा सिखाया।
इसके उपरांत श्री सतमीत ने हडुप के संरचना जिसमें एच.डी.एफ.एस., यार्न एवं अन्य टूल्स से अवगत कराया एवं नेटवर्किंग, ओ.एस. एवं क्लाउड कम्प्युटिंग के बारे में संझेप में बताया। उन्होंनेे आई.टी. उद्योग में नौकरी पाने के लिए आई.टी. और गैर आई.टी. कौशल के बारे में छात्रों को सविस्तार बताया। उन्होंने विभिन्न कैरियर विकल्पों एवं नई प्रौद्यिगिकियों के बारे में बताया एवं उद्योंगों की जरूरत के अनुसार विभिन्न नवीन एवं कौशल सीखने की जरूरत पर बल दिया एवं विभिन्न उदाहरण देकर अपने अनुभवों को सांझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
इस व्याख्यान में संस्थान के कम्प्यूटर साइंस विभाग के शिक्षकगण एवं बी.टेक के द्वितीय एवं तृतिय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा प्रश्नों द्वारा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
अंत में कम्प्यूटर साइंस विभाग की सहायक प्रोफेसर, मुकेश झाा ने श्री सतमीत सोइन का आभार प्रकट किया एवं डा. आशीष गुप्ता, अध्यक्ष, कम्प्यूटर साइंस विभग ने समृति चिन्ह भेंट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।