मानव रचना के स्टूडेंट्स के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में बटौरी सराहना
मानव रचना के स्टूडेंट्स के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में बटौरी सराहना
नवंबर 14, 2016
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) ने हमेशा से अपने स्टूडेंट्स को नई सोच के साथ तैयार किया है। इस सोच का प्रदर्शन एक बार फिर दिल्ली प्रगति मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर 2016 में देखने को मिल रहा है। सोमवार को हुए उद्घाटन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा पवेलियन के दौरे के दौरान स्टूडेंट्स के द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्टों की सराहना की।
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान हमेशा से अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में अपनी अलग व नई सोच का परिचय देता आया है। हर साल मानव रचना हरियाणा सरकार बतौर सांझेदार ट्रेड फेयर में हिस्सा लेता आया है। हर साल स्टूडेंट्स अपने द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों को इस प्लेटफार्म पर प्रदर्शित करते हैं। इस साल भी हरियाणा पवेलियन में लगाए गए मानव रचना के प्रोजेक्ट सराहना बटौर रहे हैं।
मानव रचना के स्टूडेंट्स के द्वारा नई सोच के साथ तैयार किए गए प्रोजेक्ट ट्रेड फेयर में प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इसमें आटोमेशन प्रोजेक्ट व रोबोटिक्स की झलक देखने को मिल रही है। इसमें इंटरनेट आफ थिंग्स, आटोमेशन, वियरएबल टेक्नोलाजी आदि तकनीक दिखाई दे रही है। इसमें मेडिसन रिमाइंडर व्रिस्ट बैंड, क्वालकोप्टर, बैल्ट फोर पोस्चर करकैशन, स्मार्ट टूथब्रश आदि कुछ एसे प्रोजेक्ट शामिल है जिनको स्मार्टफोन से जोड़कर आसानी से प्रयोग किया जा सकता है। केवल यहीं नहीं कंस्यूमर ड्रिवन प्रोजेक्ट लाइन एक्टैंशन बोर्ड, आईआईटीएफ में सुरक्षित प्रवेश के लिए बायोमैट्रिक मशीन आदि भी मानव रचना के स्टूडेंट्स के द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट है। इससे पहले साल स्मार्ट बिन, पिक एंड प्लेस रोबोट, ट्रैक्टोरोबोट आदि सरहाना बटौर चुकै हैं। इसके साथ हाईफाइन गेम, टेक्नोप्लैनेट लैब व बुक शाला जैसे स्टार्टअप प्रोजेक्ट भी इस साल प्रदर्शित किए गए हैं।
मानव रचना के स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मानव रचना के स्टूडेंट्स हमेशा से सामाजिक उत्थान व समाज के प्रयोग के वस्तुओं को अपनी नई सोच के साथ लेकर आते हैं। इस बार भी मानव रचना के प्रोजेक्ट सराहनीय है। यह प्रोजेक्ट अब लैब से निकलकर आम जन को सर्व करे, यहीं मेरी शुभकामनाएं हैं।
इस पर मानव रचना के शैक्षणिक संस्थान के प्रेसिडेंट डॊ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि मानव रचना का उद्देश्य अलग- अलग क्षेत्रों में रिसर्च को बढ़ावा देना है। इसके लिए स्टूडेंट्स को मानव रचना इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर से लेकर हर वो सुविधा प्रदान की जाती है जो कि रिसर्च को बढ़ावा देेने में उनकी मदद करें। इसी के चलते एमआरआईआईसी के कई प्रोजेक्टों को इंडस्ट्री में जगह मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि आईआईटीएफ युवा सोच व प्रतिभाओं को प्रदर्शन का मंच प्रदान करता है।